27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221202 WA0005
देश

रूस में युद्ध के बीच ‘पुष्पा द राइज’ का प्रमोशन

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने रूस में शुरू किया ‘पुष्पा द राइज़’ का प्रमोशन

संतोष साहू,

मुम्बई। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’ के निर्माता रूस में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म की रिलीज़ के लिए कमर कस रहे हैं और इस बीच, वे कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पुष्पा: द राइज के लिए एक सफल प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के बाद, निर्माता फिल्म के प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रमोशन के लिए फिल्म के लीड स्टार सहित टीम अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में बात करने के लिए उत्साहित रहे।
सोशल मीडिया पर, निर्माताओं ने प्रचार के पहले दिन सुपर एक्साइटेड पुष्पा टीम की हैप्पी पिक्चर्स साझा कीं है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मॉस्को में प्रमोशन के पहले दिन खुश चेहरे
#PushpaTheRise रूसी भाषा का विशेष प्रीमियर शो मास्को में…
पुष्पा दिसंबर 2021 में भारत में रिलीज होने के बाद से हर गुजरते दिन के साथ पूरे जोश से आगे बढ़ रही है। इस फिल्म का 1 दिसंबर को मास्को में और 3 दिसंबर को सेंट पीटर्सबर्ग में कास्ट और क्रू की मौजूदगी में एक विशेष प्रीमियर होगा। इस फिल्म का प्रीमियर रूस के 24 शहरों में होने वाले पांचवें भारतीय फिल्म महोत्सव की ओपनिंग सेरेमनी में किया जाएगा।
यह फिल्म 8 दिसंबर को रूस में रिलीज होगी। जहां पुष्पा: द राइज का क्रेज पूरे देश में छा गया है, वहीं प्रशंसक फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि टीम पुष्पा: द रूल के लिए भी कमर कस रही है।


Bundelikhabar

Related posts

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar

कन्या पूजन के साथ हुई राष्ट्रीय महिला खो-खो खिलाड़ियों की विदाई

Bundeli Khabar

मताधिकार जागृतीसाठी लोकशाही दीपावली स्पर्धा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!