24.7 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0802 152452
मध्यप्रदेश

अग्नि कांड के आरोपियों पर नगर थाने में हुआ मामला दर्ज

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो

बीजेपी सांसद राकेश सिंह भी पहुंचे न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल

जबलपुर के न्यू लाइफ मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड में मौतों के बाद आज बीजेपी के सांसद राकेश सिंह विधायक इंदु तिवारी और बीजेपी के अन्य सदस्य गण अस्पताल में घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों से मिलकर स्वस्थ के बारे में जानकारी ली वहीं अस्पताल के डायरेक्टर और उनके 3 पार्टनर के ऊपर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया हैऔर मैनेजर को हिरासत में ले लिया गया है. Bjp सांसद राकेश सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से कोरोना काल के दौरान आवश्यकतानुसार है अस्पतालों को इजाजत दी गई थी पर वह अभी भी नियमित रूप से चल रहे हैं और इन अस्पतालों में नियम कानून का पालन नहीं किया जा रहा है इसके तहत इन सभी हॉस्पिटलों का निरीक्षण किया जाएगा और जहां तक हो सके लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा जबलपुर में किसी भी कीमत पर लोगों की जान की जान से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता बही हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर विजय नगर पुलिस ने FIR दर्ज की है…पुलिस के अनुसार अस्पताल के डायरेक्टर और मैनेजर ने नर्सिंग होम के लिए जो फायर NOC ली थी…उसकी वैधता मार्च 2022 में समाप्त हो गई थी…प्रोविजनल फायर NOC में स्वीकृत प्लान के मुताबिक अस्पताल में अग्निशमन यंत्र स्थापित किया जाना था…लेकिन अस्पताल में आग बुझाने के लिए यंत्र नहीं लगे थे…न ही रेत की बाल्टियां थीं और तो और इमरजेंसी में बाहर निकलने के लिए कोई अतिरिक्त रास्ता भी नहीं था, सबसे बड़ी बात यह है कि जिस रास्ते से मरीजों को ऊपर ले जाया जाना पढ़ता था उसी रास्ते से बाहर आने के लिए भी जगह थी पर सबसे बड़ी लापरवाही है कितने सालों से हॉस्पिटल चल रहा है और इस पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की नजर नहीं पड़ी ऐसे अन्य कई हॉस्पिटल है जहां पर स्वास्थ्य विभाग की नियमों का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है जैसे आप पर कार्रवाई करना बहुत ही जरूरी हो गया है यही वजह रही कि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका.जिसमें निगम के सेफ्ट रेक्टिफायर ना होने की वजह से यह हादसा हुआ।


Bundelikhabar

Related posts

रेंजर एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष शिशुपाल अहिरवार के आह्वान पर विश्व रेंजर दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम

Bundeli Khabar

ग्रामीण क्षेत्रों में दम तोड़ती मिड-डे-मील योजना: एक सप्ताह से नहीं जला चूल्हा

Bundeli Khabar

ग्राम पंचायत धरमपुरा की गंदगी पर ग्रामीणों ने उठाये सवाल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!