24.7 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221116 WA0017
मध्यप्रदेश

मटर उत्पादक किसानों ने टोल फ्री करने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
.मटर उत्पादक किसानों के व्यावसायिक वाहनों को टोल फ्री करने दिया ज्ञापन।
. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन।

मौसम की मार झेल रहे मटर उत्पादक किसानों ने आज एसडीएम पाटन को ज्ञापन सौंपा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में उक्त ज्ञापन सौंपा गया, जिसमे कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि “पाटन तहसील मटर उत्पादन में पहले नम्बर पर है और इस समय किसानों की खेतो में भर पूर मटर फल्ली निकलने लगी है लेकिन किसानों के विरोध करने के बाद भी प्रशासन व सरकार ने ग्राम उजरोड में टोल नाका लगा दिया गया है और अब मटर उत्पादक किसानों से टोल लिया जा रहा है जो की किसानों को आर्थिक बोझ सहना पड़ रहा है इसके साथ ही उक्त टोल प्लाजा पर मालवाहक वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है जिससे किसान बाहन जाम में फस जाते है जिस कारण उनको मटर का सही भाव भी नही मिल पा रहा है इसलिए हम लोगों द्वारा तत्काल टोल फ्री करने की मांग की गई और यदि एक सप्ताह के भीतर वाहनों से पैसा बसूली बन्द नही की गई तो सभी कांग्रेस जन और किसान भाई मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे।”

ज्ञापन देने के लिए किसानों के साथ कांग्रेस से पाटन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजभान यादव,राजेश मिश्रा, संदीप गुरु,डॉ.सन्दीप सिंघई, जमील खान,जितेंद्र पटेल,जितेंद्र पाठक,मोहनीश ठाकुर,कैलाश पाठक,शेख अमजद,आशीष वैद्य, राजकिशोर पटेल,बलदेव सिंह,प्रमोद जैन, दिव्वी पहलवान,निखिल तिवारी,लक्ष्मण सिंह,वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

IMG 20221116 WA00162


Bundelikhabar

Related posts

टीकमगढ़ जिले में कोविड-19 टीकाकरण सत्र 19 और 22 जुलाई

Bundeli Khabar

48 घंटे के भीतर पुलिस ने किया पाटन में हुये अंधे कत्ल का पर्दाफाश

Bundeli Khabar

मंहगाई :पेट्रोल 121 रुपये के पार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!