24.1 C
Madhya Pradesh
August 13, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1625593358024
मध्यप्रदेशUncategorized

कलेक्टर की अध्यक्षता में शाला प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित

Bundelikhabar

टीकमगढ़/ब्यूरो

कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज शाला प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक टीकमगढ़ के सत्र 2021-22 हेतु प्रस्तावित कार्याें के संबंध में जानकारी ली एवं त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर द्विवेदी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक टीकमगढ़ के सत्र 2021-22 हेतु प्रस्तावित कार्याें को पीआईयू द्वारा समय सीमा में पूर्ण करायें। द्विवेदी ने विगत सत्र 2019-20 हेतु शाला प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक द्वारा प्रस्तावित कार्याें की समीक्षा तथा अपूर्ण कार्याें को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
इस दौरान शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक टीकमगढ़ के प्राचार्य आरके सक्सेना ने जानकारी देते हुये बताया कि विद्यालय में सत्र 201-22 हेतु रसायन प्रयोगशाला/भौतिक प्रयोग शाला/जीव विज्ञान प्रयोगशाला में मरम्मत/क्षतिग्रस्त वेन्टीलेटर्स के स्थान पर नवीन वेन्टीलेटर्स लगवाने, संस्था के टूटे हुये फर्नीचर की मरम्मत करवाने, कक्षों के क्षतिग्रस्त दरवाजों को बदलकर लोहे के नवीन दरवाजे लगवाने, प्रयोगशालााअें में प्रायोगिक सामग्री रखने हेतु अलमारियां क्रय करने, बड़े कक्षा-कक्षों मंे अतिरिक्त पंखे लगवाने, कक्षा-कक्षों एवं गैलरी के फर्श क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उन पर कोटा स्टोन लगवाने, दूसरे वॉटर-फिल्टर का कम्प्रेशर बदलवाने, स्थानीय परीक्षा कक्ष का फर्श जीर्ण-शीर्ण होने एवं निचला होने के कारण फर्श को ऊंचा कराकर कोटा स्टोन लगवाने तथा रसायन प्रयोगशाला से जीवविज्ञान प्रयोगशाला के पीछे की दीवार के किनारे एंगिल लगवाकर क्यारियों का निर्माण कराने संबंधी प्रस्तावित कार्य निर्धारित किये गये हैं। जिस पर कलेक्टर द्विवेदी ने समीक्षा करते हुये संबंधित निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे सभी कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण करायें, ताकि आगामी समय में विद्यालय खुलने पर विद्यार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एचसी दुबे, उप संचालक सामाजिक न्याय आरके पस्तोर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी टीकमगढ़ श्रीमती रीता कैलासिया, कार्यपालन यंत्री पीआईयू, पीएचई, पीडब्ल्यूडी, प्राचार्य डाईट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

FB IMG 1625593352352

Bundelikhabar

Related posts

चिंतन से हमेशा चिंता मुक्ति मिलती है: आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

Bundeli Khabar

बिजावर: श्रावण मास के पहले सोमवार पर जटाशंकर में उमड़ा जन सैलाब

Bundeli Khabar

म.प्र. खादी-ग्रामोद्योग बोर्ड की पहल:खादी वस्त्रों के साथ सैल्फी भेजे और इनाम पायें

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!