22.1 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
images 1 5
जबलपुरमध्यप्रदेश

वेक्सीन ही कोरोना से बचाव का एक मात्र साधन है – केंद्रीय मंत्री पटेल

Bundelikhabar

दमोह(भारती शर्मा)- मगरोन स्थित वेक्सीन केंद्र पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए वेक्सीन ही सबसे कारगर और प्रभावी उपाय है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि कुछ लोग वैक्सीन के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं जो पूर्णतः गलत है। वैक्सीन लगवाने से किसी को कोई समस्या उत्पन्न नही होती है एवं यह टीका आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है जो कोरोना के साथ अन्य रोगों से लड़ने के लिए भी आपके शरीर को अंदर मज़बूत बनाता है।हालांकि मंत्री जी के भ्रमण के बाद ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह नज़र आया। श्री पटेल ने कहा कि मगरोन आसपास के छोटे छोटे गांवों का एक व्यापारिक केंद्र भी है जहां सभी गांवों के लोग आते हैं ऐसे में यहां टीकाकरण को देख कर अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी उत्साहित होंगे। ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल जी 45 लोगों ने आश्वासन दिया था जिसमे से 45 लोगों ने टीकाकरण करवाया। मंत्री श्री पटेल के साथ हटा विधायक भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी लोगों को जागरूक किया।


Bundelikhabar

Related posts

जनपद सीईओ ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी

Bundeli Khabar

नवरात्र के प्रथम दिवस मंन्दिरों में भक्तों का मेला

Bundeli Khabar

कोविड वॉरियर के सम्मान में अंकुर अभियान के तहत मुक्तिधाम में हुआ बृहद पौधारोपण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!