16.6 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221102 WA0031
महाराष्ट्र

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया बहुचर्चित फिल्म ‘गोदावरी’ का ट्रेलर लॉन्च

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। सिक्रेड गेम्स फेम जितेंद्र जोशी की मराठी फिल्म ‘गोदावरी’ का ट्रेलर मुंबई में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा लॉन्च हुआ।
विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रशंसा बटोरने के बाद निखिल महाजन की गोदावरी महाराष्ट्र में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। गोदावरी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में स्टार कास्ट के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री की कई सारी बड़ी हस्तियां मौजूद थी। गोदावरी 11 नवंबर को महाराष्ट्र के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्रेलर लॉन्च से पहले, फिल्म के दो गाने – कोजागिरी और खळ खळ गोदा – पहले ही संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर चुके हैं। ट्रेलर लॉन्च के साथ, गोदावरी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों का उत्साह चरम पर है। ट्रेलर में प्रतिभाशाली जितेंद्र जोशी द्वारा निभाए गए निशिकांत देशमुख और नासिक में रहने वाले उनके परिवार के जीवन को दिखाया गया है। इस खुशहाल परिवार में उतार-चढ़ाव, परंपराओं और भावनाओं का मिश्रण है, जिसकी झलक ट्रेलर में देखी जा सकती है। गोदावरी नदी इस फिल्म का केंद्रीय विषय है। गोदावरी नदी जो वर्षों से सुख और दुख की साक्षी रही है, उसका और निशिकांत का क्या संबंध है? निशिकांत के लिए नदी क्या है? इन और अन्य सवालों के जवाब 11 नवंबर को सामने आएंगे।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मराठी फिल्मों की गुणवत्ता और सामग्री हमेशा दुनिया में सर्वश्रेष्ठ रही है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि गोदावरी पहले ही विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ख्याति प्राप्त कर चुकी है।
निर्माताओं ने गोदावरी नदी के इर्दगिर्द एक व्यक्ति की कहानी बुनने का एक सुंदर काम किया है और मुझे विश्वास है कि यह उस विशेष बंधन को फिर से स्थापित करेगा जिसे हम नदियों के साथ साझा करते हैं।
नदियों के साथ हमारा पुराना नाता है। हमारी संस्कृति और परंपराओं पर नदियों का गहरा प्रभाव रहा है। दुर्भाग्य से कही तो हमने नदियों के साथ उस दिव्य संबंध को खो दिया है। हमारे विचारों और संस्कृति की तरह नदियाँ भी प्रदूषित हो गईं है। समय आ गया है कि हमें इसे बदलना चाहिए। गोदावरी की पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।”
निर्देशक निखिल महाजन ने कहा, “दुनिया भर में विभिन्न फिल्म समारोहों में प्रशंसा हासिल करने के बाद गोदावरी अपने दर्शकों तक पहुंच रही है। यह एक भावनात्मक फिल्म है जो निश्चित रूप से परिवारों के साथ गहरे स्तर पर जुडेगी। कई बार हम कुछ हासिल करने या साबित करने की कोशिश में अपने लोगों और चीजों को पीछे छोड़ देते हैं। गोदावरी एक ऐसी फिल्म है जो आपको इनकी कीमत का एहसास कराती है और यह एक ऐसी फिल्म है जिसे आपके पूरे परिवार को एक साथ देखनी चाहिए।”
इस फिल्म के साथ एक निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत करने वाले अभिनेता जितेंद्र जोशी कहते है कि गोदावरी मेरे लिए एक नई शुरुआत की तरह है क्योंकि यह प्रोडक्शन की दुनिया में मेरा पहला कदम है। देवेंद्र फडणवीस साहेब द्वारा ट्रेलर लॉन्च किया जाना मतलब बहुत बड़ी बात है। यह एक ऐसी फिल्म है जो परिवार, रिश्तों और परंपराओं के महत्व और प्रासंगिकता को उजागर करती है और इन मूल्यवान बंधनों में एक नया दृष्टिकोण पेश करती है। मुझे खुशी है कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह अच्छी लगेगी।
जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ज्योति देशपांडे, ब्लू ड्रॉप फिल्म्स और जितेंद्र जोशी पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘गोदावरी’ में जितेंद्र जोशी, नीना कुलकर्णी, संजय मोने, प्रियदर्शन जाधव, गौरी नलवाडे और विक्रम गोखले प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
गोदावरी के बारे में एक उल्लेखनीय बात यह है कि यह भारत सरकार द्वारा चुनी गई विभिन्न भाषाओं की छह भारतीय फिल्मों में से एकमात्र मराठी फिल्म थी, जिसे इंडिया@75 समारोह के हिस्से के रूप में कान फिल्म समारोह में प्रदर्शित किया गया। इस सम्मान के साथ, गोदावरी ने विभिन्न प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों जैसे IFFI, न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल (NYIFF), वैंकूवर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, न्यूजीलैंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (PIFF), FIPRESCI – इंडिया ग्रांड प्रिक्स में दर्शकों पर एक अमिट छाप छोड़ी है।


Bundelikhabar

Related posts

द प्राइड ऑफ नेशन अवार्ड्स और इंडियन अचीवर्स अवार्ड 2023

Bundeli Khabar

आईवीएम पॉडकास्ट ने लॉन्च किया पेरेंटिंग शो- ‘बिग टॉक अबाउट टाइनी ह्यूमन्‍स’

Bundeli Khabar

नवाब मलिक की बढ़ेंगी मुश्किलें, पुणे वक्फ बोर्ड जमीन घोटाले में 7 जगहों पर ED की छापेमारी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!