28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211113 WA0012
महाराष्ट्र

नवाब मलिक की बढ़ेंगी मुश्किलें, पुणे वक्फ बोर्ड जमीन घोटाले में 7 जगहों पर ED की छापेमारी

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र

पुणे : एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने पुणे वक्फ बोर्ड (Pune Waqf Board) जमीन घोटाला मामले की जांच अपने अंडर ले ली है. ED ने आज इस मामले में कई जगह छापेमारी की है. वक्फ बोर्ड नवाब मलिक के अंडर आता है. बताया जा रहा है कि ED की छापेमारी 7 जगहों पर चल रही है.

इस मामले में पुणे पुलिस ने अगस्त में दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया था. इन अधिकारियों पर पद पर रहते हुए 7.76 करोड़ रुपए के गबन का आरोप लगा था. अब इस मामले की जांच ईडी ने अपने अंडर ले ली है. हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि ईडी की छापेमारी किन-किन जगहों पर चल रही है.
बता दें कि ईडी ने पुणे वक्फ बोर्ड के खिलाफ यह कार्रवाई ऐसे वक्त की है, जब नवाब मलिक क्रूज ड्रग्स केस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणलीस समेत कई बीजेपी नेताओं पर हमलावर हैं. नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस पर सीएम रहते अंडरवर्ल्ड के लोगों को पद देने और नकली नोटों का रैकेट चलाने का आरोप लगाया था.

गौरतलब है कि देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ उनकी बेटी और दामाद समीर खान ने 5 करोड़ के मानहानि का नोटिस भेजा है. इसको लेकर नवाब मलिक ने कहा है, ‘’फडणवीस कुछ दिन पहले आरोप लगा रहे थे की मेरे दामाद के पास से ड्रग्स मिला है. अब मेरी बेटी ने बिना किसी सबूत के लगाए इस आरोप पर फडणवीस को नोटिस भेजकर कहा है कि वह माफी मांगे. अगर माफी नहीं मांगा तो मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे ।


Bundelikhabar

Related posts

मुंबई गुन्हे शाखेच्या युनिट-5 च्या पथकाने चार कोटी 60 लाख 50 हजार किंमतीचा तब्बल तीन हजार 70 ग्रॅम वजनाचा एमडीचा साठा केला जप्त

Bundeli Khabar

146 जिला परिषद कर्मचारियों के तबादले

Bundeli Khabar

अथर्व फाउंडेशनतर्फे ‘ऑल प्ले अ कार्निव्हल ऑफ जॉय’ चे रंगतदार प्रस्तुति

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!