24.5 C
Madhya Pradesh
August 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221104 WA0031
मनोरंजन

हिमेश रेशमिया बन गए ‘बैडएस रवि कुमार’

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। हिमेश रेशमिया ने अपने आइकोनिक किरदार रवि कुमार को मिले जबरदस्त प्यार के बाद ‘बैडएस रवि कुमार’ के रूप में फैन्स को दिया खास तौहफा।
हिमेश रेशमिया अपनी अपकमिंग एक्शन म्यूजिकल एंटरटेनर ‘बैडएस रवि कुमार’ के साथ एक बार फिर से बिग स्क्रीन्स पर लौट रहे हैं। ये फिल्म साल 2014 में उनकी फिल्म द एक्सपोज की फ्रैंचाइजी है। हिमेश फिल्म के अपने आइकोनिक किरदार रवि कुमार से स्पिन ऑप कर रहे हैं। इस फिल्म में सिंगर टर्न एक्टर हिमेश 10 खतरनाक विलेन का समाना करते नजर आएंगे।
ये फिल्म हिमेश रेशमिया द्वारा निभाए गए एक महान व्यक्ति और उसके पागलपन की कहानी है जो 2023 में थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म का एलान उन्होंने एक टाइटल अनाउंसमेंट टीजर के साथ अपने सोशल मिडिया पर किया है।
‘द एक्सपोज’ यूनिवर्स की अगली किस्त में हिमेश रेशमिया ने अपने लोकप्रिय किरदार बैडएस रवि कुमार को रिवाइव किया है, जिसे 2014 में काफी प्यार मिला था। अब फिल्म की फ्रैंचाइजी को अगले लेवल पर ले जाते हुए हिमेश एक बार फिर फिल्म में जबरदस्त एक्शन, म्यूजिक और एटंरटेंमेंट करते दिखाई देंगे।
आपको बता दें, रवि कुमार के सभी डायलॉग्स लोगों के जहन में बस गए थे और खूब वायरल हुए थे। कुछ फैन्स ने तो रवि कुमार की तुलना लेजेंड्री सुपरस्टार राज कुमार से भी करनी शुरू कर दी थी। हाल में आए फिल्म के टीजर के अनुसार, इस बार हिमेश डबल एक्शन करते नजर आने वाले हैं। साथ ही फिल्म में अपने धमाकेदार डायलॉग्स और कैची म्यूजिक जोकि उनका सिग्नेचर स्टाइल है, वो भी देखने मिलने वाला है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म और इसके एक्शन सीक्वेंसेज भी बेहद स्टाइलिश और आज के जामने के हिसाब से है जोकि मॉडर्न डे एक्शन लवर्स के लिए एक ट्रीट होगी।
इसके बारे में बात करते हुए हिमेश रेशमिया कहते हैं, “फैन्स हमेशा से मेरी हिट फिल्म ‘द एक्सपोज’ के रवि कुमार के किरदार से एक स्पिन ऑफ चाहते हैं, जिसने रिलीज होने पर अच्छें रिव्यूज हासिल करने के साथ ही अच्छा बिजनेस भी किया था। रवि कुमार का किरदार और उसके आइकोनिक डायलॉग्स एक नए ट्विस्ट के साथ उसकी विचित्रता और विलक्षणता को इस विशाल एक्शन एंटरटेनर बैडएस रवि कुमार में पेश किया गया है।
फिल्म के लेटेस्ट टीजर के साथ ही दर्शक इस अपकमिंग फिल्म के लेकर बेहद क्यूरियस हो गए है। फैन्स बेसब्री सेअब फिल्म की एक्ट्रेस , डायरेक्टर और उन 10 विलेन के बारे में जानने के इच्छुक है जिनकी डिटेल्ट्स का फिलहाल कोई खुलासा नही किया गया है। लेकिन जल्द ही हिमेश इन सब नामों का खुलासा कर के अपने फैन्स को एक प्यारा सा सरप्राइज देंगे। लेकिन इससे पहले हिमेश अपने फैन्स के लिए फिल्म का पहला गाना ‘बटरफ्लाई तितलियां’ लॉन्च करने की तैयार कर रहे हैं।
हिमेश रेशमिया मेलोडीज सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर ‘बैडएस रवि कुमार’ प्रस्तुत करता है जो 2023 में देशभर में रिलीज होगी। फिल्म का पहला गाना और ट्रेलर भी जल्दी ही जारी किया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

मुन्ना भाई एमबीबीएस के 19 साल पूरे होने पर बोमन ईरानी ने बताया फिल्म को खास

Bundeli Khabar

पूनम ढिल्लों सहित गायिका अलका भटनागर और फोटोग्राफर रमाकांत मुंडे को मिला दादासाहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड 

Bundeli Khabar

हाकिम आलिम ने अर्जून रामपाल के धाकड़ स्टाइल में लगाए चार चांद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!