जबलपुर/ब्यूरो
गुरुवार,13 अक्तूबर को सुहागिनों का सबसे बड़ा व्रत करवा चौथ है। हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। करवा चौथ पर निर्जला व्रत और चंद्रमा के दर्शन कर अर्ध्य देने का खास महत्व होता है। इस बार करवा चौथ बहुत ही शुभ है।

आज पाटन नगर में महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूजा अर्चना की, साथ ही निर्जला व्रत रखा एवं शाम के समय चांद देखने के बाद पति की पूजा करते हुए करवा चौथ का व्रत पूरा किया।

