29.9 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
images 16
मध्यप्रदेश

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भंडारे का आयोजन

Bundelikhabar

बिजावर / शमीम खान

हिन्दू धर्म मे सावन मास का एक विशेष महत्व माना जाता है जिसमे सोमवार का खासतौर पर धार्मिक दृष्टिकोण से शिव की आराधना का एक अलग ही महत्व है इसी के चलते बुंदेलखंड के केदारनाथ माने जाने वाले तीर्थ जटाशंकर धाम में श्रद्धालुओं का सावन के महीने भर तांता लगा रहता है किंतु सोमवार को यह गिनती कई गुना बढ़ जाती है।

Screenshot 2021 0817 212202

गैरतलब है बीता सोमवार श्रावण मास का अंतिम सोमवार था जिससे भक्तों का आना स्वाभाविक था बिजावर मरई माता मंदिर पर जटाशंकर धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें मरई माता पर रहने वाले किसान और समाज सेवकों ने यह आयोजन किया, जटाशंकर जा रहे श्रद्धालुओं के लिए चाय हलवा पोहा नाश्ते फिल्टर पानी का इंतजाम किया गया, जिसमें सैकड़ों की तादाद में निकल रहे शिव भक्तों का स्वागत किया गया, जिसमें बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला, कंछेदी कुशवाहा, शिबू कुशवाहा, पूरन साहू, छोटे कुशवाहा, सदर पटवारी पीतम सिंह, आईसना ब्लॉक अध्यक्ष हुसैन निजामी, बालचंद अहिरवार और समस्त लोगों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Screenshot 2021 0817 211949

Bundelikhabar

Related posts

चोरो ने किया मन्दिर की दानपेटी में हाथ साफ,दानपेटी का ताला तोड़कर उड़ाए लगभग दस हजार

Bundeli Khabar

छतरपुर: अन्नोत्सव कार्यक्रम होगा शुरू

Bundeli Khabar

शिक्षा विभाग की क्रमोन्नति प्रकरणों का निराकरण दस दिवस में करें: कलेक्टर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!