21.3 C
Madhya Pradesh
November 12, 2026
Bundeli Khabar
congress bjp480
मध्यप्रदेश

अपने ही वार्ड से हारे भाजपा मेयर प्रत्याशी कॉंग्रेस ने मारी बाजी

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो
जबलपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू ने जीत दर्ज की है वही भाजपा ने 39 पार्षद सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं कांग्रेस ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की है और अन्य एवं निर्दलीय ने 10 सीटों पर कब्जा किया है, लगभग 50000 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भारतीय जनता पार्टी के डॉ जितेंद्र जामदार को करारी शिकस्त दी है। यही नही कॉंग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी को उनके घर गृह वार्ड मे भी शिकस्त दी है।

ज्ञात हो कि जबलपुर के महापौर पद के उम्मीदवार जगत बहादुर सिंह अन्नू ने जबलपुर शहर के मतदाताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि जबलपुर शहर की जनता के द्वारा जिस प्रकार से दलगत राजनीति को छोड़कर उन्हें वोट दिया गया है जिसके कारण वह करीब 50000 वोटों से भाजपा की प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार से विजय प्राप्त की है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा जबलपुर शहर का समग्र विकास किया जाएगा, देश में नंबर वन शहर के रूप विकसित किया जाएगा जिससे कि जबलपुर शहर देश के अग्रणी शहरों में अपना नाम बना सके।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: अप्रिय घटना को आमंत्रित करते बिजली के खम्बे

Bundeli Khabar

एनएसएस कैम्प में पहुँचे पतंजलि के योग प्रशिक्षक

Bundeli Khabar

तीनबत्ती व कटरा क्षेत्र में अभी दो महीने और लागू रहेगी धारा 144

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!