22.8 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 1013 212742
मध्यप्रदेश

किसानों को लेकर पूर्व विधायक का अतिबर्षा मुआबजा के लिए ज्ञापन

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है जिसके चलते आज पाटन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, कांग्रेस प्रभारी सुनील जैन एवं डॉ संदीप सिंघई के साथ मिलकर किसानों ने एसडीएम पाटन को मुआवजे के लिए ज्ञापन सौंपा।

गैरतलब है कि पाटन, कटंगी एवं मझौली क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है जहां पर मुख्य फसल का आधार धान एवं मटर है किंतु यदि उक्त दोनों फसलों में पानी की मात्रा बढ़ जाये तो किसान इन फसलों से लागत राशि तक वसूल नही कर सकता है और यही हुआ कि पाटन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांवों में रुक-रुक कर लगातार पानी गिर रहा है जिससे कि किसानों की सारी फसलें चौपट हो चुकी हैं।

कांग्रेस पार्टी ने किसानों के साथ मिलकर सरकार से मुआबजे की मांग की है ताकि किसानों की जो लागत राशि है कम से कम वह बसूल हो सके क्योकि अधिकतर किसान बैंक से कर्ज लेने के बाद ही खेती का काम करते है किंतु यदि इस प्रकार से कोई प्राकृतिक आपदा आती है तो किसानों को कर्ज का ब्याज चुकाना भी मुश्किल हो जाता है इसलिये किसानों के हितार्थ में मुआबजे की मांग की गई।

IMG 20221013 WA0001


Bundelikhabar

Related posts

एसडीएम और सीएसपी ने लगाए गए पौधों को बांधा रक्षा सूत्र

Bundeli Khabar

अब त्याहारों पर नही निकलेंगे जुलूस

Bundeli Khabar

स्वर्णिम विजय वर्ष पर 50 किलोमीटर की मैराथन दौड़

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!