25.2 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221004 WA0017
मनोरंजन

मौनी रॉय की उपस्थिति में ‘मरक्यूरियल’ कलेक्शन लॉन्च

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। स्ट्रीक्स प्रोफेशनल, हेयर केयर, कलर और स्टाइल के लिये एक प्रोफेशनल प्रोडक्ट रेंज जिसे खासतौर से सलून प्रोफेशनल और हेयरड्रेसर के लिये तैयार किया गया है, ने कल मुंबई में एक भव्य फैशन इवेंट में अपना नया कलेक्शन ‘मरक्यूरियल’ लॉन्च किया। अभिनेत्री मौनी रॉय ने कलेक्शन के लिये शोस्टॉपर के रूप में अपना जलवा बिखेरा और अपने मरक्यूरिलय अंदाज में रैम्प को और भी रोशन कर दिया।
मरक्‍यूरियल का अर्थ है आज के अति आधुनिक प्रभावों वाले भड़कदार रंग-बिरंगे, तीखे हेयर कलर के साथ दिखावटी फैशन निकाल कर संवेदनशील और ऊँचे दर्जे के एक रंग के समरस बालों की सुन्दरता बिखेरना। मरक्यूरियल हेयर कलर आर्गेनिक पदार्थों से बना है जो ग्राफ़िक लाइन्स और निखार का ध्यान रखते हुए उत्कृष्ट कुदरती परत के साथ बालों को मुलायम, स्वच्छ जीवंत आकार प्रदान करता है। पौराणिक और प्रजातीय तथा स्थानीय प्रभावों से प्रेरित यह कलर बालों में मुलायम हल्के रंग और कर्ली अहसास के अलावा खुले बालों में भी सुन्दरता और स्टाइल के लिए रिबन जैसी बेफिक्री प्रदान करता है। इस कलेक्शन सुपरचार्ज्ड, नैचुरल मी और अदरव्हेर यह तीन वैरायटी शामिल हैं।
श्रीमती रोशेल छाबड़ा, हेड – प्रोफशनल डिविजन (स्ट्रीक्स प्रोफेशनल), हाइजीनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट का कहना है, “क्लासिक का दौर कभी खत्म नहीं होता है और आज के मॉर्डन ट्रेंड के जमाने में, बतौर ब्रांड हमें अपने कंटेम्पररी ग्राहकों को अलग-अलग तरह के स्टाइल और लुक्स देने में बड़ा ही मजा आता है। मरक्यूरियल कलेक्शन के साथ, हमने 3 अलग-अलग आकर्षक स्टाइल और लुक्स को दिखाने की कोशिश की है। यह चटकीले, ओवर ड्रामैटिक से मोनोक्रोम, पारंपरिक हेयर स्टाइल और प्रिंट्स की ओर जाने के बदलाव को दर्शा रहा है। हमें अपना नया कलेक्शन पेश करते हुए बेहद खुशी महसूस हो रही है, जिसमें फैशन के दीवानों के लिये पुराने दिनों के उस आकर्षण को आज के जमाने के स्टाइल के साथ मिलाया गया है।
यह कलेक्शन जाने-माने फैशन डिजाइनर अभिषेक शर्मा से प्रेरित है और उनके द्वारा तैयार किया गया था। वे कंटेम्पररी के साथ क्लासिक का बेजोड़ मेल करने के लिये जाने जाते हैं। शोस्टॉपर के रूप में मौनी रॉय ने नैचुरल मी वाले जोन से एक स्टाइलिश खूबसूरत लुक का प्रदर्शन किया। उन्होंने कैरामल ब्राउन हेयर कलर और हनी ब्राउन हाईलाइट के साथ अपनी खूबसूरत हेयर स्टाइल दिखाई। उन्होंने अभिषेक शर्मा का डिजाइन किया गया एक बीस्पोक आइवरी गाउन पहना था।


Bundelikhabar

Related posts

द कश्मीर फाइल्स की तरह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है विनोद तिवारी की फिल्म ‘द कन्वर्जन’

Bundeli Khabar

हिमांश कोहली, गौतम गुलाटी और हेली दारूवाला ‘मेरी तरह’ में दिखेंगे साथ

Bundeli Khabar

स्टोरीडेक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी साजन अग्रवाल निर्देशित ‘मेरा बाप कौन है

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!