23.1 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220217 WA0007
मनोरंजन

फिल्म प्रचारक पुनीत खरे ‘बॉलीवुड आईकॉनिक अवार्ड’ से सम्मानित

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। 35 वर्षों से क्रियाशील रहते हुए बॉलीवुड में फिल्म प्रचारक व निर्माता के रूप में अपनी विशिष्ट छवि कायम कर चुके लखनऊ के मूल निवासी पुनीत खरे को हाल ही में केसीएफ (कृष्णा चौहान फाउंडेशन) के फाउंडर कृष्णा चौहान ने ‘बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2022’ से सम्मानित किया। इस अवार्ड समारोह प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक, अभिनेता गजेंद्र चौहान, सांसद डॉक्टर बलिराम गायकवाड, एसीपी बाजीराव महाजन, गायिका दीपा नारायण झा, ऋतु पाठक, कॉमेडियन सुनील पाल, एहसान कुरेशी, गायक अभिनेता अरुण बख्शी, गीतकार सुधाकर शर्मा, अभिनेता अली खान, अनिल नागरथ, राज कुमार कनौजिया और ब्राइट एडवरटाइजिंग के सर्वेसर्वा योगेश लखानी की उपस्थिति रही और वे सभी भी इस अवार्ड से सम्मानित हुए। 

डॉ कृष्णा चौहान द्वारा तृतीय बॉलीवुड आईकॉनिक अवार्ड समारोह का आयोजन जुहू मुंबई स्थित मेयर हॉल में किया गया था। अभिनेत्री पूनम झावर द्वारा निर्मित व राजेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आँच’ (2003) के कार्यकारी निर्माता पुनीत खरे ने 2012 में फिल्म ‘अचानक-वन डे’ का निर्माण भी किया था। बॉलीवुड में नवोदित प्रतिभाओं को चांस देने में अग्रणी निर्माताओं की भीड़ में पुनीत खरे का नाम सर्वोपरि है। खासकर संघर्षरत नवोदित प्रतिभाओं को एक प्लेटफार्म प्रदान करने की दिशा में फ़िलवक्त पुनीत खरे ने उल्लेखनीय कदम उठा रखा है।


Bundelikhabar

Related posts

‘मिलेंगे जन्नत में’ : मान्यता पर बनी संवेदनशील शॉर्ट फिल्म

Bundeli Khabar

तुलसी कुमार ने डांस वेव मैशअप से खुद को एक परफॉर्मर के रूप में किया पेश

Bundeli Khabar

तीसरे बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2021 का आयोजन, रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्मानित हुए विभिन्न क्षेत्र के लोग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!