27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221004 WA0018
मनोरंजन

अमन वर्मा के हाथों ‘गुड विश 9 ओटीटी’ की भव्य लॉन्चिंग, साथ ही गॉड ब्लेस यू सहित कई फिल्मों, वेब सीरीज की भी घोषणा

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

मुम्बई। प्रसिद्ध अभिनेता अमन वर्मा के हाथों मुम्बई के पांच सितारा होटल में वेदांग वेब प्रा. लि. प्रेजेंट्स ‘गुड विश 9 ओटीटी’ को भव्य रूप से लॉन्च किया गया। इस अवसर पर गुड विश 9 ओटीटी के सीईओ रोहित यादव, संगीतकार राज वर्मा, एक्टर एकांश भारद्वाज, एक्टर देवा और एक्ट्रेस अश्विनी इरोले सहित कई अतिथि मौजूद रहे। साथ ही यहां फिल्म गॉड ब्लेस यू, रियलिटी शो टाइम बैटल सहित कई फिल्मों, वेब सीरीज का फर्स्ट लुक भी लांच किया गया।
इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अमन वर्मा ने रोहित यादव को गुड विश 9 ओटीटी की शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज वर्मा को मैं वर्षो से जानता हूँ, उनके साथ काम भी किया है। उनके बुलाने पर मैं यहां हाजिर हुआ हूँ और मैं इस नए ओटीटी प्लेटफार्म की सफलता के लिए दिल से विश करता हूँ। आज यहां रिलीज होने वाली कई फिल्मों, वेब सीरीज का पोस्टर भी अनविल किया गया, मुझे सभी का नाम और लुक अमेजिंग लग रहा है। यह अच्छी बात है कि इस ओटीटी पर फैमिली को देखने लायक कंटेंट लाया जा रहा है।
गुड विश 9 ओटीटी के फॉउंडर रोहित यादव ने कहा कि मैं अमन वर्मा का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ कि वह हमारे इस लांच इवेंट पर हाजिर हुए। हमारे ओटीटी प्लेटफॉर्म का मुकाबला किसी और ओटीटी से बिल्कुल नहीं है। हम एक अलग राह पर चल रहे हैं जिसमें अश्लीलता से दूर साफ सुथरा कंटेंट पेश किया जाएगा। इस ओटीटी पर टाइम बैटल नामक एक रियलिटी शो भी जल्द आने वाला है, जो अपनी तरह का एक अनोखा रियलिटी शो होगा जिसमें इंसान की समय के साथ लड़ाई दिखाई जाएगी। इसमे आकर्षक इनाम भी होगा और इस शो में आम जनता ही प्रतिभागी होंगे।
संगीतकार राज वर्मा ने बताया कि अमन वर्मा के साथ उनके काफी गहरे रिश्ते हैं। उनके साथ वह पहले काम भी कर चुके हैं। आज भले ही वह मुख्य अतिथि के रूप में यहां हमें आशीर्वाद देने आए मगर वह मेरी फिल्म गॉड ब्लेस यू में एक अहम भूमिका भी निभा रहे हैं। गॉड ब्लेस यू में अश्विनी इरोले भी काफी महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगी। राज वर्मा एंड कंपनी, डीकेपी फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्देशक मनीष केपी यादव, निर्माता राजा राम यादव, दिनेश प्रजापति हैं।
फ़िल्म गढ़ी द किला के निर्माता राधेश्याम गौड़, रमेश गुप्ता, निर्देशक जावेद हाशमी, संगीतकार राज वर्मा हैं। ब्लैक पॉलिटिक्स के निर्माता राजाराम यादव, बृजेश तिवारी, कमलेश उदय पाटिल और रमेश गुप्ता हैं। फ़िल्म केव में एकांश भारद्वाज मुख्य भूमिका में हैं। द मैसेज ऑफ लॉर्ड बुद्ध वेब सीरीज राज वर्मा एंड कम्पनी के बैनर तले बन रही है जिसके निर्माता राजाराम यादव, निर्देशक मनीष केपी यादव हैं। फ़िल्म रिच ब्रेड, मूडी, आखरी गोली आखरी बूंद का पोस्टर भी रिवील किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म ‘लाइगर’ का पहला गाना ‘अकड़ी पकड़ी’ हुआ रिलीज़

Bundeli Khabar

एक्ट्रेस अनुपम शुक्ला की बर्थडे पार्टी में बधाई देने पहुंचे शिवा, दिलीप सेन, सुनील पाल और अलका भटनागर

Bundeli Khabar

“सिंदूर की कीमत” के पहले एपिसोड में अर्जुन और मिश्री की जोड़ी ने किया प्रभावित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!