19.5 C
Madhya Pradesh
November 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220724 WA0014
मनोरंजन

ओम राउत निर्देशित फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने की 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बड़ी जीत हासिल

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे के जीवन पर आधारित निर्देशक ओम राउत की 2020 की ऐतिहासिक एक्शन फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बड़ी जीत हासिल की। इसने तीन पुरस्कार जीते हैं।

फिल्म को मिली इस जीत पर बात करते हुए डायरेक्टर ओम राउत ने कहा कि तान्हाजी-द अनसंग वॉरियर मेरा लेबर ऑफ लव है। इस फिल्म को अजय देवगन सर का फुल सपोर्ट मिला, जो न केवल फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए राजी हुए बल्कि उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया।  मुझे खुशी है कि फिल्म ने 68वें नेशनल अवॉर्ड्स में संपूर्ण एंटरटेनमेंट के लिए बेस्ट फिल्म अवॉर्ड जीता है।

मैं अजय सर को फिल्म में बेस्ट एक्टर के रूप में उनकी जीत के लिए भी बधाई देता हूं। वह यही मायनों में एक तान्हाजी थे। यह सैफ सर को स्पेशल मेंशन दिए बिना अधूरा होगा, जिनका सपोर्ट इस फिल्म के लिए बेहद अहम रहा है। मैं नचिकेत बर्वे और महेश शेरला को भी बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने इसके लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का अवॉर्ड अपने नाम किया हैं। एक फिल्म किसी एक आदमी के बस की बात नही है, इसके पीछे पूरी टीम की कोशिश होती है, कास्ट और क्रू किसी भी प्रोजेक्ट का एक मजबूत स्तंभ होते हैं। यह अवॉर्ड तान्हाजी के लिए काम करने वाले हर व्यक्ति के लिए है- वे सभी मेरे अनसंग हीरो हैं। मुझे खुशी है कि हमारी फिल्म को कमर्शियल सक्सेस और सच्ची सराहना मिली। अवॉर्ड्स और रिवॉर्ड्स वास्तव में खुशी देने वाले होते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

कोलकाता और दिल्ली दुर्गा पूजा का सीधा प्रसारण ‘शेमारू’ पर

Bundeli Khabar

अमिताभ बच्चन अभिनीत राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘ऊंचाई’ की रिलीज डेट आई सामने

Bundeli Khabar

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में पृथ्वीराज सुकुमारन बनेंगे विलेन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!