19.5 C
Madhya Pradesh
November 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221004 WA0016
देश

निर्माता संदीप नागराले को मिला ‘महात्मा गांधी रत्न सम्मान 2022’

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर सोशल वर्कर व फिल्म निर्माता संदीप नागराले को केसीएफ फाउंडेशन द्वारा ‘महात्मा गांधी रत्न सम्मान 2022’ से सम्मानित किया गया। साथ ही इस प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रसिद्ध अभिनेता रंजीत, निर्देशक मेहुल कुमार, संगीतकार दिलीप सेन, अभिनेता पंकज बेरी, अनिल नागरथ, नाफ़े खान, यूनियन लीडर अभिजीत राणे, लोकसभा सांसद डॉ सुनील बलिराम गायकवाड़ एवं पत्रकार संतोष साहू भी सम्मानित हुए। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन दूसरी बार कृष्णा चौहान ने किया।
आपको बता दें कि संदीप ने कुछ महीने पूर्व सुप्रसिद्ध मराठी गायक स्वप्निल बांदोड़कर की आवाज़ में एक एलबम भी बनाया है।
गौरतलब है कि संदीप नागराले पिछले कुछ वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने प्रोड्यूसर एसोसिएशन में अपना बैनर वी एस एन प्रोडक्शन रजिस्टर कर युवा पीढ़ी में जागरूकता लाने के लिए नशामुक्ति पर एक शॉर्ट फिल्म का निर्माण किया जिसे कई पुरस्कार प्राप्त हुए। साथ वे कई फैशन शो का आयोजन भी करते रहते हैं। लेकिन बॉलीवुड में उनका लक्ष्य कुछ बड़ा काम करना है। उन्होंने फिल्मों में काम करने वाले चालीस बौनों को लेकर फिल्म ‘आखिरी गब्बर’ बनाया जो कि एक तरह का अनूठा प्रयास रहा। फिर लॉकडाउन के दौरान कॉमेडियन सुनील पाल अभिनीत मराठी फिल्म ‘एक होता लेखक’ रिलीज हुई जिसमें वह सह-निर्माता के रूप में जुड़े थे। संदीप नागराले ने एक बड़े बजट की हिंदी फिल्म के निर्माण की योजना बना रहे हैं जो एक हिडन गैंगस्टर की कहानी होगी। इसकी स्क्रिप्ट को वह शीघ्र ही पूरी कर लेंगे फिर किसी नामचीन एक्टर को अप्रोच करेंगे।
संदीप का प्रयास रहता है कि फिल्म, टीवी, वेब सीरीज में नए प्रतिभाशाली लोगों को काम मिलता रहे।


Bundelikhabar

Related posts

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar

विदेश में बसे भारत के लोगों के लिए संकटमोचन है एयर इंडिया

Bundeli Khabar

समस्त महाजन और पंडित सोमेश माथुर द्वारा बेसहारा पशुओं के लिए 11 एंबुलेंस डोनेशन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!