22.8 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0724 091252
मध्यप्रदेश

लेफ्टिनेंट कर्नल के घर चोरी का किया पुलिस ने खुलासा:आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर आर्मी एरिया रिज रोड स्थित लेफ्टीनेंट कर्नल अरूण मलिक के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले चोर को गोराबाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आर्मी अफसर की संपूर्ण रैकी करने के बाद चोर उनके घर से नगदी, सोने के जेवर, 9एमएम की पिस्टल व जिंदा कारतूस चोरी कर ले गया था।

करीब एक सप्ताह पहले हुई चोरी के बाद से ही गोराबाजार पुलिस और आर्मी पुलिस जांच-पड़ताल करते हुए चोर की तलाश में जुटी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज एवं संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस रांझी क्षेत्र के रहने वाले चोर तक पहुंची। पुलिस ने चोर को हिरासत में लेते हुए उसकी निशानदेही पर चोरी हुआ मशरूका जप्त किया है।

गौरतलब है कि आर्मी एरिया कोबरा मैदान के समीप रहने वाले ले.कर्नल अरूण मलिक के सूने घर को निशाना बनाते हुए चोर 12 तोला सोने के जेवर, 5 महंगी घड़ी, कर्नल की निजी 9 एमएम की पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस चोरी कर ले गया था। कश्मीर में पदस्थ ले. कर्नल मलिक अवकाश में जबलपुर में आए थे। जबलपुर में उनकी पत्नी मेघना और बच्चे रहते हैं।

जानकारी के मुताबिक 14 जुलाई को ले.कर्नल अपने परिवार के साथ मुम्बई चले गए थे। घर की साफ-सफाई के लिए उन्होने महिला कर्मी दीपमाला को घर की चॉबी दी थी। 16 जुलाई को दीपमाला घर में साफ-सफाई करने के बाद ताला लगाकर चली गई। 18 जुलाई को वह पुन: साफ-सफाई के लिए घर पहुंची तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और सामान बिखरा हुआ पड़ा था।
दीपमाला ने घर में चोरी हो जाने की सूचना ले.कर्नल की पत्नी मेघना को मोबाइल पर दी थी। मुम्बई से जबलपुर पहुंचे मलिक परिवार ने पुलिस को चोरी होने की सूचना दी, जिसके बाद गोराबाजार पुलिस, क्राइम ब्रांच सहित सेना पुलिस चोरों की तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई थी।

क्षेत्र का सफाई कर्मी निकला चोर-
आर्मी एरिया में नाली व सड़क की साफ-सफाई करने वाले युवक ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर का उस क्षेत्र में पहले से आना-जाना था। साफ-सफाई के दौरान उसकी नजर लें. कर्नल के बंद पड़े मकान में पड़ी और वह ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर निकल गया।


Bundelikhabar

Related posts

उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों का हुआ सम्मान

Bundeli Khabar

अब बुंदेलखंड के युवा भी पायलट बन हवा में भरेंगे उड़ान…

Bundeli Khabar

हत्या की आशंका: मुक्तिधाम में मिला युवक का शव

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!