25.2 C
Madhya Pradesh
July 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220724 WA0015
मनोरंजन

नेहा धूपिया ने शेयर की अपने जिंदगी का सबसे भावुक पल!

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। एक्ट्रेस यामी गौतम, अतुल कुलकर्णी और नेहा धूपिया स्टारर फिल्म ‘अ थर्सडे’ का रविवार, 24 जुलाई, दोपहर 12 बजे, स्टार गोल्ड पर वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर हुआ। साल 2022 की सबसे पॉपुलर फिल्मो में से एक माने जाने वाली फ़िल्म ‘अ थर्सडे’ के टीवी पर दिखाए जाने से नेहा काफी खुश हैं क्योंकि इनके लिए ओटीटी और टेलीविजन पर फ़िल्म दिखाई जाने के अलग फायदे होते हैं। नेहा कहती हैं कि मैं समझती हूं कि ओटीटी के जो दर्शक हैं वो सब्सक्राइबर बेस्ड हैं, साथ ही उनके पास चॉइस होती हैं। तो जब उन्हें कुछ अच्छा लगता है वो उसे देखते हैं। रही बात टेलीविज़न की तो,अधिकतर लोगों के पास टीवी हैं जो अपने परिवार के साथ बैठकर इस फिल्म को देख पाएं। ये बात भी गौर करने वाली है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के पास भले ही फिल्मे देखने की ज्यादा चॉइस हैं लेकिन टेलीविजन के मुकाबले व्यूअरशिप बहुत कम हैं। तो मैं बहुत खुश हूँ कि हमारी फिल्म का प्रीमियर स्टार गोल्ड पर हुआ।

ये बात तो सभी जानते हैं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान नेहा 8 महीने की प्रेगनेंट थी। काफी हेल्थ चैलेंजेस और पूरा टाइम बारिश में शूटिंग करना नेहा के लिए किसी संघर्ष से कम नहीं था। लेकिन क्रू के निःस्वार्थ प्यार और अपने दृढ संकल्प की शक्ति से नेहा धूपिया के लिए शूटिंग करना बेहद यादगार रहा और वो खुश हैं कि अब का वक्त प्रेगनेंट एक्ट्रेस के लिए सबसे बेहतर समय है।
नेहा ने कहा कि चुनौतियां चाहे जैसी भी हो दिमागी तैयारी सबसे ज्यादा जरूरी होती है। जब मैं पहली बार प्रेगनेंट थी तब से लेकर अब तक में काफी बदलाव आ चुका है। उस दौरान फिल्मों में काम करने का मौका नहीं मिलता था। मैंने ढाई साल कोई काम नही किया। मैं चाहती हूँ कि मेरी फिल्म देखकर दूसरी प्रेगनेंट एक्ट्रेस के लिए भी रोल्स लिखे जाए, जिससे वो अपनी प्रेगनेंसी में इस तरह सहजता से काम कर पाए।

नेहा अपनी जिंदगी के सबसे भावुक पलों को शेयर करते हुए कहती हैं कि मेरे लिए मेरे बच्चो के साथ बिताया हुआ हर पल भावुक कर देने वाला होता है। खासकर जब मेरे दोनों बच्चे हुए वो वक्त मेरे लिए, सबसे ज्यादा भावुक पूर्ण था।

मेरी बेटी की छुट्टियां चल रही हैं, बेटा अभी काफी छोटा है। हम अभी छुट्टियां मनाकर आए हैं। अभी कुछ दिनों में बेटी के स्कूल शुरू हो जाएंगे तो मैं अपने रूटीन में आ जाऊंगी।


Bundelikhabar

Related posts

अभिनेता सोहेल खान और नील नितिन मुकेश ने लॉन्च किया नाइट्रो फिटनेस द्वारा जोन 360°

Bundeli Khabar

वेब सीरीज ‘सुपर गोनू’ की शूटिंग शुरू

Bundeli Khabar

दृष्टिबाधित लड़कों और लड़कियों का गरबा कार्यक्रम “रास गरबा 2021”

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!