23.6 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220726 WA0012
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन अभिनीत राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘ऊंचाई’ की रिलीज डेट आई सामने

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

राजश्री प्रोडक्शन हाउस के डायमंड जुबली सलेब्रेटेड ईयर में फिल्म होगी रिलीज!

मुम्बई। फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या की सबसे बहुचर्चित फिल्म ‘ऊंचाई’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ चुकी है, जिसकी घोषणा राजश्री प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया पर कर दी है।

11 नवंबर 2022 को राजश्री प्रोडक्शन कि ये 60वीं फ़िल्म रिलीज हो रही है। फिल्म ऊंचाई में बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गज एक साथ अपने उम्दा अभिनय की झलक दिखाएंगे। फिल्म में मुख्य भूमिका में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका, नफीसा अली सोढ़ी, डैनी डेन्जोंप्पा और परिणीति चोपड़ा भी हैं।

कमल कुमार बड़जात्या, स्वर्गिय राजकुमार कुमार बड़जात्या और अजित कुमार बड़जात्या ने महावीर जैन (महावीर जैन फिल्मस) और नताशा मलपानी ओसवाल (बॉण्डलेस मीडिया) के साथ मिलकर इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को साकार किया है।

ऊंचाई फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली, आगरा, मुम्बई, लखनऊ, नेपाल और कानपुर में हुई है। इस फिल्म से निर्देशक सूरज बड़जात्या 7 सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। जैसा कि सालों से राजश्री की फिल्में एक पारिवारिक विरासत की परंपरा को निभाती आयी हैं, इस बार भी फिल्म ‘ऊंचाई’ के जरिये, ये फिल्म एक कम्पलीट फैमिली एंटरटेनर होने का वादा करती है।


Bundelikhabar

Related posts

रामकमल मुखर्जी की ‘नटी बिनोदिनी’ बनी बॉलिवूड अभिनेत्री रुक्मणी मैत्रा

Bundeli Khabar

आइनॉक्स घाटकोपर में ‘द कन्वर्जन’ फिल्म का शो हाउसफुल

Bundeli Khabar

समर सिंह के साथ पाखी हेगड़े का ‘कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट’ मचा रहा धमाल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!