27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221208 WA0009
मनोरंजन

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में पृथ्वीराज सुकुमारन बनेंगे विलेन

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। पूजा एंटरटेनमेंट की आगामी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ वास्तव में साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत यह फिल्म घोषणा के बाद से ही चर्चा में है। जैसा कि दर्शक फिल्म के बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं, निर्माताओं ने आखिरकार पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निभाए जाने वाले रोल का खुलासा कर दिया है जो एक विलेन का है।
बता दें, जब से अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का पहला वीडियो रिलीज़ हुआ था, इसने दर्शकों में फिल्म के बारे में और ज्यादा जानने के लिए उत्सुकता पैदा कर दी थी। जबकि फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ शामिल हैं, अब पृथ्वीराज सुकुमारन के भी टीम में शामिल होने की खबर कन्फर्म हो चुकी हैं।
इस घोषणा पर बात करते हुए जैकी भगनानी ने कहा, “पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के कलाकारों के रूप में होना कमाल की बात है। एक विलेन के रूप में उनका होना फिल्म में और ज्यादा रोमांच जोड़ता है।
वहीं निर्देशक अली अब्बास जफर ने कहा, “मैं वास्तव में बेहद प्रतिभाशाली पृथ्वीराज के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। इस एक्शन एंटरटेनर में इस तरह के पावरहाउस परफॉर्मर का होना एक अद्भुत अनुभव होगा।”

ऐसे में जहां दर्शक ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में पहली बार दो दमदार एक्शन हीरो को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं, वहीं फिल्म का कैनवास और भी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि पृथ्वीराज सुकुमारन भी एक खलनायक के रूप में फिल्म के साथ जुड़ चुके हैं और अपनी दमदार एक्टिंग के साथ फिल्म को एक नया अयाम देंगे।

इस फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है जिसका निर्देशन अली अब्बास ज़फर करेंगे।
इसके निर्माता वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास ज़फ़र हैं। वहीं एएजेड फिल्म के सहयोग है।
इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने की उम्मीद है।


Bundelikhabar

Related posts

पीएम फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स सूर संगम आवाज दिल की सीझन 1 च्या ग्रँड फिनालेमध्ये अनूप जलोटा

Bundeli Khabar

अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार के साथ की पहली फिल्म ‘एक रिश्ता’ ने पूरे किए 21 साल! डायरेक्टर सुनील दर्शन में बताई ये खास बात

Bundeli Khabar

एक मां की मार्मिक कहानी दर्शाती ‘आरोही’ का वर्ल्ड प्रीमियर 26 दिसंबर को

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!