19.8 C
Madhya Pradesh
September 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220606 WA0003
महाराष्ट्र

प्राणियों की हत्या के विरोध में निकली पदयात्रा

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

मुंबई। प्राणी हत्या के विरोध मे और वीगनिस्म के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से बांद्रा पश्चिम कार्टर रोड पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जानवरों के लिए सबसे बड़े मार्च “द एनिमल लिबरेशन मार्च इंडिया” में भाग लेने के लिए एकत्रित होकर उन्होंने “बैट ऑफ ऑनर” से “जॉगर्स पार्क” तक मार्च किया। देश के विभिन्न शहरों से लगभग 400 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिन पर दूध छोड़िए, वीगन बनिए, अंडा छोड़िए, वीगन बनिए, जानवरो का शोषण बंद कीजिए’ जैसे संदेश थे जो लोगों से पशु उत्पादों को छोड़ने का आग्रह कर रहे थे। इस दौरान बताया गया कि किसी भी चीज के लिए इनका उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें भी एक स्वतंत्र जीवन जीने का अधिकार है। इस दौरान गायिका अनुष्का मनचंदा, अभिनेत्री कीटू गिडवानी जैसी हस्तियों ने भी भाग लिया।

आयोजकों में से एक वीगन एक्टिविस्ट श्वेता सावला के मुताबिक जानवर एक अलग प्रजाति का है, उसके साथ भेदभाव करना और उसका शोषण करना उचित नहीं है। चाहे मुर्गी हो, गाय हो, बकरी हो, सूअर हो, मछली हो, बिल्ली हो, कुत्ता हो या इंसान, हम सभी संवेदनशील प्राणी हैं, और हमें शांति से सहअस्तित्व की कोशिश करनी चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अमजोर चंद्रन ने कहा कि आजकल किसी के लिए भी वीगन बनना संभव है। जब मैंने पीड़ितों के नजरिए से सोचा तो मैंने इसे करने के लिए बाध्य महसूस किया। इस तरह की घटनाओं के साथ वीगन आंदोलन निश्चित रूप से भारत में अधिक लोकप्रिय हो रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

चोरी व छिनैती की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि

Bundeli Khabar

पुरुषाच्या खांद्याला खांदा लावून आज आपण ही काम करू शकतो – सपना भोईर

Bundeli Khabar

ठाणे के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बने रामनाथ पोक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!