26.6 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220606 WA0004
व्यापार

ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने की वित्तीय परिणामों की घोषणा

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआई), भारत की अग्रणी एकीकृत आपूर्ति श्रृंखला और लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदाता, ने 5 मई रविवार को 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए अपने समेकित वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है। पिछले साल के मुकाबले जहां कंपनी के राजस्‍व में 18.5% की बढ़त दर्ज की गई, वहीं समान अवधि में लाभ में शानदार 98% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने प्रति शेयर 2 रुपये के अंतरिम लाभांश और अंकित मूल्य पर 100% भुगतान की घोषणा की है।

कंपनी का परिचालन से मिलने वाला राजस्व सालाना आधार पर 18.5% बढ़कर 2905 करोड़ रुपये हुआ है। कंपनी का एबिटा वित्त वर्ष 2021 के 283 करोड़ रुपये के मुकाबले 421 करोड़ रुपये हुआ। कंपनी का एबिटा मार्जिन वित्त वर्ष 2021 के 11.4% के मुकाबले 14.4% हुआ। कंपनी का कर पश्चात लाभ (पीएटी) वित्त वर्ष 2021 के 135 करोड़ रुपये के मुकाबले सालाना आधार पर 98% की वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 22 में 267 करोड़ रुपये हुआ। कंपनी का पीएटी मार्जिन वित्त वर्ष 2021 के 5.4% के मुकाबले बढ़कर 9.1% पहुंचा।

समेकित प्रदर्शन के मुख्य आंकड़ें:
कंपनी का परिचालन से मिलने वाला राजस्व सालाना आधार पर 16.2% बढ़कर 3257 करोड़ रुपये हुआ। कंपनी का एबिटा मार्जिन वित्त वर्ष 2021 के 307 करोड़ रुपये के मुकाबले 456 करोड़ रुपये हुआ। कंपनी का एबिटा मार्जिन वित्त वर्ष 2021 के 10.8% के मुकाबले 13.9% हुआ। कंपनी का कर पश्चात लाभ (पीएटी) वित्त वर्ष 2021 के 150 करोड़ रुपये के मुकाबले 94.7% की वृद्धि 293 करोड़ रुपये हुआ। पीएटी मार्जिन वित्त वर्ष 2021 के 5.3% के मुकाबले 8.9% रहा।

टीसीआई के प्रबंध निदेशक विनीत अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के बावजूद चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में उद्योग की व्यापक आपूर्ति श्रृंखला में कंपनी के राजस्व और उससे कहीं अधिक कंपनी के मार्जिन के मामले में अच्छी साबित हुई। राजस्व और मार्जिन दोनों ही सर्वकालिक उच्च स्तर पर हैं क्योंकि सभी सेवा क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यह मुख्य रूप से टीसीआई के ग्राहकों के उच्च स्तर के मुख्य व्यवसाय के फंडामेंटल के पालन के कारण संभव हुआ है।


Bundelikhabar

Related posts

टीसीएलची स्मार्ट टीव्ही श्रेणीवर कोटक कॅशबॅक ऑफर

Bundeli Khabar

सेन्सेक्स ४०० अंकांनी घसरला, निफ्टी १७,९०० च्या खाली स्थिराला; आयटी, धातू क्षेत्र गडगडलं

Bundeli Khabar

एंजेल ब्रोकिंगची रिब्रँडिंगवरील टीव्हीसी सादर,डिजिटल ब्रोकरचा ‘एंजेल वन’मध्ये बदलाचा प्रवास दर्शवतात

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!