25.3 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220606 WA0002
मनोरंजन

बेंगलुरु में मिले प्रभास और यश

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

रॉकी भाई के 50 डे सेलिब्रेशन और प्रशांत नील के बर्थ डे के मौके पर हैदराबाद से बेंगलुरू पहुंचे सालार उर्फ प्रभास

मुम्बई। होमबले फिल्म्स की केजीएफ चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म की रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इसने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। ऐसे में जहां ज्यादा फिल्म निर्माता और अभिनेता अपनी रिलीज के कुछ हफ्तों के भीतर ही सफलता का जश्न मनाने लगते हैं, वहीं सैंडलवुड के प्रिमियर प्रोडक्शन हाउस ने हमेशा पहले उस सफलता को सुनिश्चित किया है और उसके बाद सेलिब्रेट किया है। इस बार भी ऐसा ही हुआ होम्बले फिल्म्स के फाउंडर विजय किरागंदूर ने फिल्म की रिलीज के 50 दिनों के बाद एक सक्सेस पार्टी होस्ट की और इस बात का भी ध्यान रखा कि यह बेंगलुरु का सबसे चर्चित इवेंट रहे। इस सक्सेस बैश में केजीएफ की पूरी टीम नजर आई और पार्टी में अपनी मौजूदगी से इस शाम को और भी ग्रैंड बनाया।

वैसे कम ही लोगों को पता था कि कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स जब वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के हाई लाउंज में एक साथ होंगे, तो उन्हें वहां बाहुबली स्टार प्रभास की मौजूदगी भी देखने मिलेगी। बता दें कि द रिबेल स्टार ने केजीएफ चैप्टर 2 के 50 डे सेलिब्रेशन और प्रशांत नील के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए स्पेशली हैदराबाद से बेंगलुरु की फ्लाइट ली। ऐसे में जैसे ही प्रभास पार्टी में पहुंचे वहां उन्होंने देख सब आश्चर्यचकित हो गए।

बता दें कि प्रभास इन दिनों सैंडलवुड प्रोडक्शन हाउस द्वारा उनके अगले मेगा वेंचर ‘सालार’ में नजर आएंगे। फिल्म सालार का निर्देशन प्रशांत नील द्वारा किया जा रहा है और इसे बैंकरोल होम्बले फिल्म्स करेंगी। इस शानदार जोड़ी की ही पेशकश केजीएफ सीरीज है। सालार, 2023 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक और 2023 की तीसरी तिमाही में रिलीज होने की उम्मीद है। इसके बाद प्रभास ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सालार के सेट से निर्देशक प्रशांत नील के साथ एक कैंडिड तस्वीर साझा की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

होम्बले फिल्म्स के फाउंडर्स ने अपनी फिल्म के प्रचार की तरह इस विवरण को भी आखिरी तक सीक्रेट रखा। अपने उदार दिल के लिए पहचाने जाने वाले, ना सिर्फ इस पार्टी में शामिल हुए बल्कि उन्होंने पूरे दिल सेलिब्रेशन को एंजॉय किया।

इस पार्टी में सैंडलवुड इंडस्ट्री के एक्टर्स, फिल्ममेकर्स और मूवी डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी ने भी अपनी मौजूदगी से पार्टी की शोभा बढ़ाई। इस इवेंट में केजीएफ सीरीज की पूरी स्टार कास्ट जिसमें रॉकिंग स्टार यश, श्रीनिधि शेट्टी शामिल थे। इस ग्रैंड इवेंट में बड़ी संख्या में परिवार और दोस्त शामिल हुए।


Bundelikhabar

Related posts

टी सीरीज ने रिलीज़ किया मनन भारद्वाज का नया गाना ‘दुआ’

Bundeli Khabar

‘मिलेंगे जन्नत में’ : मान्यता पर बनी संवेदनशील शॉर्ट फिल्म

Bundeli Khabar

तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का पहला भाग क्रिसमस में होगी प्रदर्शित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!