21.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images 3
मध्यप्रदेश

गीता सार होगा पाठ्यक्रम में शामिल पुजारियों को मिलेगा वेतनमान

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

भोपाल/ब्यूरो
मुख्यमंत्री ने कहा है कि संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप छात्रवृत्ति की व्यवस्था की जा रही है। यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थियों को जुलाई माह से छात्रवृत्ति मिलना आरंभ हो जाए। छात्रवृत्ति का संचालन पोर्टल से होगा। मुख्यमंत्री चौहान आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे।

पुजारियों को मिलेगा वेतनमान और संस्कृत शिक्षकों की होगी भर्ती:
मुख्यमंत्री चौहान ने अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद का त्यौहार प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूर्ण उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न होने पर सभी को बधाई और शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री चौहान ने अक्षय तृतीया के पावन पर्व और परशुराम जयंती पर संस्कृत भाषा का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों और पुजारियों के कल्याण के संबंध में लिए गए निर्णय की जानकारी दी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि संस्कृत शिक्षकों के सभी पद भरे जाएंगे। अब तक 1900 पद भर लिए गए हैं, शेष पर भर्ती जारी है। जब तक शिक्षकों की भर्ती नहीं होती तब तक अतिथि शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत शिक्षकों के पदों पर भर्ती से, युवा संस्कृत भाषा के प्रति आकर्षित होंगे और संस्कृत शिक्षण को कॅरियर के रूप में अपनाने के लिए भी प्रेरित होंगे।

गीता सार और परशुराम चरित्र होगा पाठ्यक्रम में शामिल:
मुख्यमंत्री चौहान ने परशुराम चरित्र और गीता सार को शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए पाठ्यक्रम समिति की बैठक करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सामान्य वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों को शासन की संबल सहित सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने मंदिर के पुजारियों को 5000 रुपये मानदेय उपलब्ध कराए जानेके संबंध में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम गान के साथ शुरू हुई।


Bundelikhabar

Related posts

क्राइसिस कमेटी का निर्णय अभी एक हफ्ते और रहना होगा अंदर

Bundeli Khabar

बिहार और गुजरात के बाद अब जबलपुर में भी दी व्हाइट फंगस ने दस्तक

Bundeli Khabar

जटाशंकर धाम में बनेगा सामुदायिक भवन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!