26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0529 094438
मध्यप्रदेश

80 लाख जब्त: आईपीएल सट्टे मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो
जबलपुर पुलिस और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की संयुक्त कार्यवाही में जप्त हुए 70 लाख 65 हजार रुपए

जबलपुर पुलिस को आईपीएल सट्टे मामले में बड़ी सफलता हाथ आई है जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा को विश्वसनीय सूत्रों से पता चला था कि अजीत गोगा और आकाश गोगा द्वारा आईपीएल का सट्टा चलाया जा रहा है और अगर अभी उनके घर पर दबिश दी गई तो आईपीएल सट्टे की लंबी राशि पकड़ी जा सकती है मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने संबंधित थाना क्षेत्र ओमती पुलिस की एक टीम का गठन तुरंत किया और मुखबिर के बताए हुए स्थान पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के साथ ओमती पुलिस मुस्कान हाइट के फ्लैट नंबर 604 और 605 पर दबिश दी जहां पर जबलपुर पुलिस को आईपीएल सट्टा के चुकारे के वही इंद्रजीत सिंह जोकि कार बाजार का व्यापारी था उसके द्वारा भी आईपीएल का सट्टा खिलाया जा रहा था यह पूरा सट्टा ओपन वेब लिंक के माध्यम से खिलाया जाता था वही पूरी कार्रवाई में पुलिस ने 70 लाख 65 हजार रूपए दोनो आरोपियों से बरामद किए हैं वही आकाश गोगा के पास से पुलिस ने नोट गिनने की एक मशीन भी जप्त की है।

Screenshot 2022 0529 094520

 

वही जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके आधार पर कार्यवाही की जा रही है वहीं अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वह कहां से यह पूरा धंधा ऑपरेट करते थे संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह पूरा नेटवर्क सतीश पाल और उसके गुर्गों का है पहले भी जबलपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही की गई थी जिसमें लंबी राशि जबलपुर पुलिस के हाथ आईपीएल सट्टे की आई थी वहीं पुलिस ने मामले में अजीत गोगा और इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है अब पुलिस इन दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुट गई है जिससे कि आईपीएल सट्टे के और अड्डों का पुलिस के द्वारा पता लगाया जा सके।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: मुरम का अवैध खनन जोरों पर

Bundeli Khabar

पाटन: प्रशासन के प्रयासों से 100% नागरिक हुए वेक्सीनेटेड

Bundeli Khabar

अनुभूति कार्यक्रम में छात्राओं ने वन विहार की गतिविधियों को देखा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!