19.5 C
Madhya Pradesh
November 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220411 WA0026
महाराष्ट्र

अनिता दत्तानि ‘मिस एंड मिसेज इंडिया 2022’ ब्यूटी कॉन्टेस्ट में गोल्डन क्लास विनर रहीं

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। केसीएफ और केसीपी के अंतर्गत डॉ कृष्णा चौहान ने मुम्बई के उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में ‘मिस एंड मिसेज इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट’ और ‘नारी शक्ति सम्मान 2022’ का भव्य आयोजन पिछले दिनों किया।
जहां समाजसेविका अनिता दत्तानि को ट्रॉफी देकर पश्चिम रेलवे के एसीपी बाजीराव महाजन, डॉ परिन सोमानी, दीपा नारायण झा और अवार्ड शो आयोजक कृष्णा चौहान ने सम्मानित किया।

अहमदाबाद, गुजरात की अनिता दत्तानि फिलवक्त मुम्बई में रहती हैं और वह दो बच्चों की मां हैं। पिछले पांच वर्ष से अनिता सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं। इसी कार्यक्रम के दौरान ब्यूटी कॉन्टेस्ट ‘मिस एंड मिसेज इंडिया’ में वह गोल्डन क्लास की विनर चुनी गई। अनिता दत्तानि ने ज्यूरी मेम्बर्स द्वारा पूछे गए सवालों का बड़ी खूबसूरती से जवाब दिया।

इस कार्यक्रम में वर्सोवा, अंधेरी की एमएलए डॉ भारती लव्हेकर, डॉ परिन सोमानी, दीपा नारायण, एसीपी बाजीराव महाजन, एहसान कुरैशी के हाथों कई विशिष्ट महिलाएं सहित कलाकार, समाजसेवक और अन्य पत्रकार भी सम्मानित हुए।
इस कार्यक्रम में एमएलए डॉ भारती लव्हेकर, डॉ परिन सोमानी, डॉ दीपा नारायण झा, प्रेमा किरण, अनुराधा सोलंकी, किरण गोलानी, मयूरी पटालिया, ज़ीनत एहसान कुरैशी, सानिया एजाज़, सरला पाण्डेय, रेशमा (ब्राइट आउटडोर की महिलाकर्मी), शिरीन फरीद, ललिता प्रथमेश जाधव, मोना शाह, इंदु शशिकांत सिंह, आसमा कपाड़िया, प्रियंका राज, मानवी त्रिपाठी, डॉ चंद्रकला, सीमा सूर्यवंशी, सिमरन आहूजा, अनिता पाण्डेय, डॉ छाया को नारी शक्ति सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।

इस अवार्ड शो मिस एंड मिसेज इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट का भी आयोजन हुआ जिसमें मिस इंडिया मुकाबले में मिसेस रश्मि जायसवाल फर्स्ट रनर अप (सिल्वर क्लास) रहीं जबकि कोमल कटारिया फर्स्ट रनर अप (गोल्डन क्लास) घोषित की गईं। मिस इंडिया 2022 सीमा सूर्यवंशी विजेता रही जबकि मिसेस इंडिया प्रीति अमनेरकर को सिल्वर क्लास और अनीता दत्तानि को गोल्डन क्लास, डॉ चन्द्र कला गोठवाल को प्लैटिनम क्लास में विजेता चुना गया। वहीं कृष्णा चौहान फाउंडेशन 2022 की गुजरात की ब्रान्ड अम्बेसडर डॉ परिन सोमानी, दिल्ली की ब्रान्ड अम्बेसडर छाया सखारे, महाराष्ट्र की ब्रान्ड अम्बेसडर स्मिता अग्रवाल घोषित की गई।


Bundelikhabar

Related posts

२३ वी राज्यस्तरीय श्रावणी काव्यमैफल व काव्यलेखन स्पर्धा आणि पुरस्कार वितरण सोहळा उत्साहात संपन्न

Bundeli Khabar

फरार हुए 2 हत्यारों को बाजारपेठ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

‘भवाई’ को लेकर चर्चा में हैं निर्देशक हार्दिक गज्जर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!