26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220411 WA0027
मध्यप्रदेश

तालाबों के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर अभियान की की गई शुरुआत

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर ग्रामीण क्षेत्र में 51 नए तालाब बनाने का कार्य किया जाएगा

तालाबों के शहर जबलपुर में गर्मी के मौसम में हर साल होने वाले जलसंकट देखते हुए जबलपुर के सांसद राकेश सिंह ने सरोवरों को संरक्षित करने बड़े स्तर पर अभियान चलाने का ऐलान किया है, पत्रकारों से चर्चा करते हुए जबलपुर के सांसद राकेश सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ज़िले में 75 अमृत सरोवरों को संरक्षित करने के साथ-साथ उनका निर्माण भी किया जाएगा, पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि भावी पीढ़ी को जल का महत्व बताने,उन्हें जल की पर्याप्त उपलब्धता के साथ-साथ धरती मां की प्यास बुझाने और जीव दया के मकसद से 75 अमृत सरोवरों को संरक्षित और निर्मित करने का फैसला लिया गया है, राकेश सिंह की माने तो इस अभियान की शुरुआत सोमवार को जबलपुर के गढ़ा में स्थित गौंडकालीन इमरती तालाब के संरक्षण के कार्य से होगी। सांसद राकेश सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से अभी तक 51 तालाबों की सूची उनके पास आ चुकी है जिसके आधार पर 51 तालाबों को शहरी सीमा में संरक्षित करने की कोशिश तो की ही जाएगी साथ ही ग्रामीण इलाकों के तालाबों के साथ-साथ चेक डैम और नए स्थलों का चयन कर उन्हें भी विकसित किया जाएगा। सांसद राकेश सिंह के मुताबिक सरोवरों को संरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां आह्वान किया है तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रदेश के सभी जिलों में तालाबों का भूजल स्तर बढ़ाने के लिए अमृत सरोवर योजना शुरू करने की घोषणा की है।


Bundelikhabar

Related posts

काेराेना कर्फ्यू में लकडी तस्कर सक्रिय,अबैध कटाई कर सागाैन लकडी की हाे रही तस्करी

Bundeli Khabar

सीएमएचओ ने दिए सख्त निर्देश

Bundeli Khabar

आर.टी.ई के आवेदन अब 9 जुलाई तक स्वीकार होंगे।

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!