संतोष साहू,
मुंबई। फिल्म निर्माताओं के सबसे बड़े संगठन ‘द इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोशिएसन (इम्पा)’ का मुम्बई के अंधेरी पश्चिम स्थित डीएन नगर के वालिया हॉल में शनिवार को हुए चुनाव में जाने माने निर्माता अभय सिन्हा को इम्पा का नया प्रेसिडेंट चुना गया। अभय सिन्हा ने अपने प्रतिद्वंदी निर्माता के.सी. बोकाड़िया को हराया। अभय सिन्हा इम्पा में पिछले 11 साल से सीनियर वाइस प्रेसिडेंट थे।इम्पा के चुनाव में 16 प्राइम मेम्बर, 5 एसोसियेट क्लास और दो टीवी प्रोड्यूसर कुल 23 मेंबर चुने जाते हैं। इस चुनाव में 16 प्राइम मेम्बरों वाली सीट पर भी सभी के सभी 16 सीटों पर अभय सिन्हा के पैनल के सदस्य विजयी घोषित हुए जबकि एसोसिएट क्लास के 5 सीटों वाले चुनाव में दो सीटें अभय सिन्हा कैम्प ने तथा तीन सीटें केसी बोकाड़िया कैम्प ने जीतीं। इसी तरह टीवी प्रोड्यूसरों की दो सीटों में एक एक सीट दोनों कैम्प के हाथ लगी। अपनी और अपने पैनल की जीत पर अभय सिन्हा ने सभी निर्माताओं का धन्यवाद दिया है और कहा है कि वे सभी निर्माताओं के हित की लड़ाई में पहले की तरह ही हमेशा आगे रहेंगे और निर्माताओं को सहयोग करने के लिए भी हमेशा तैयार रहेंगे।
इम्पा चुनाव में अभय सिन्हा कैम्प के जो लोग जीते हैं उनके नाम हैं अभय सिन्हा, अशोक पंडित, अतुल पटेल, बाबू भाई थीबा, भरत एन पटेल, घनश्याम तलाविया, हरसुख भाई पटेल, जगदीश बारिया, निशांत उज्जवल, प्रदीप सिंह, राजकुमार आर पांडे, रत्नाकर कुमार, रोशन सिंह, टीनू वर्मा, विनोद गुप्ता, यूसुफ शेख, कुक्कू कोहली, सुषमा शिरोमणि और संजीव सिंह बॉबी। जबकि केसी बोकाड़िया कैम्प से अमित बोकाड़िया, रिकू राकेशनाथ, महेंद्र धारीवाल और मनीष जैन विजयी हुए।

