34.1 C
Madhya Pradesh
April 17, 2026
Bundeli Khabar
Home » ‘भवाई’ को लेकर चर्चा में हैं निर्देशक हार्दिक गज्जर
महाराष्ट्र

‘भवाई’ को लेकर चर्चा में हैं निर्देशक हार्दिक गज्जर

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : हार्दिक गज्जर इन दिनों अपनी रिलीज़ के लिए तैयार प्रतीक गांधी स्टारर फिल्म ‘भवाई’ को लेकर खूब खबरों में हैं। दरअसल फिल्म ‘भवाई’ का नाम पहले ‘रावण लीला’ था। कुछ लोगों ने फिल्म के इस नाम पर आपत्ति जताई तो किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए हार्दिक गज्जर ने फिल्म का नाम बदलकर ‘भवाई’ रख दिया। हार्दिक की यह फिल्म 1 अक्टूबर को देशभर खुले हुए सिनेमाघरों में 50% कैपेसिटी के साथ रिलीज़ हो रही है।
हार्दिक गज्जर ने बताया कि मैंने सबसे पहले अपना करियर एक एडिटर के तौर पर शुरू किया था। बाद में मैंने विजुअल इफ़ेक्ट पर काम किया। मैंने 90 शोज और 30 फिल्मों में विजुअल इफेक्ट्स का काम किया है। विजुअल इफ़ेक्ट करने के बाद मैं डायरेक्शन में आया। पहले मैंने टीवी सिलेक्ट किया और बाद में फिल्मों का डायरेक्शन करने लगा।
मैंने 2 गुजराती फिल्मों का डायरेक्शन किया है, उन्हें प्रोड्यूस भी किया है। मैं इंस्पिरेशनल सिनेमा बनाना चाहता हूं। हमेशा से मेरी जो स्क्रिप्ट रही है या मूवी रही है वह यूथ के लिए इंस्पिरेशनल रही है। फिर चाहे वो लव स्टोरी हो या फिर कोई ड्रामा, इन सभी में कही ना कही हमेशा मैसेज रहा है, तो मैं ऐसा ही सिनेमा बनाना चाहता हूं। पहली बार मैं प्रतीक गांधी को अपने ऑफिस में मिला था। मैंने उन्हें मिलने के लिए ऑफिस बुलाया था। मैंने पहले से उनके कुछ प्ले और वर्क देख रखे थे तो उसके बाद से ही हमारी साथ की जर्नी शुरू हुई है। पहले इस फिल्म का नाम रावण लीला रखा गया था, चूंकि इस नाम से कुछ लोगों को दिक्कत थी तो इसे बदल कर हमने भवाई रख दिया, अब इस फिल्म का एक ही नाम है। भवाई के दो मतलब होते हैं एक तो गुजराती फोक कल्चर होता है और एक मैशप वाली कहानी होती है। हमारी फिल्म भी मैशप वाली कहानी पर बनी हुई है। इस फिल्म को पर्सनल लाइफ और कैरेक्टर के मैशप पर बनाया गया है। यह एक फिक्शनल फिल्म है। इसे हमने खुद के आइडिया से लिखा है। इस फिल्म का किसी किताब, किसी स्टोरी या किसी लोक कथा से कोई संबंध नहीं है।
फिल्म भवाई की कहानी एक अलग तरह की लव स्टोरी है। फिल्म की कहानी गुजरात पर केंद्रित है, इसमें रावण के रोल में नजर आने वाले प्रतीक और सीता का पात्र निभाने वाली ऐंद्रिता के बीच रियल लाइफ में रोमांस हो जाता है, जिसका गांव वाले विरोध करते हैं। दरअसल रावण का रोल प्ले करने के बाद गांव के लोग उसे असल जिंदगी में भी रावण समझने लग जाते हैं। खैर, इस फिल्म को देखने के बाद ही कहानी समझ आएगी, क्योंकि फिल्म को रियल लाइफ और रील लाइफ की जर्नी पर बनाया गया है। जब रील-रियल लाइफ दोनों मिक्स होते हैं तो क्या इम्पैक्ट पड़ता है, इस बात को ध्यान में रखकर कहानी लिखी गई और बाद में फिल्म को बनाया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि मैं प्रतीक के साथ पहले ही दो गुजराती फिल्में बना चुका हूं, यह फिल्म हमारी एक साथ की तीसरी फिल्म है। फिल्म भवाई की शूटिंग के दौरान ही प्रतीक को हंसल मेहता ने अपनी वेब सीरीज ‘स्कैम’ के लिए साइन किया था।
इस फिल्म के लिए मुझे एक कॉमन लड़का चाहिए था और एक कॉमन फेस जो होता है वह मुझे प्रतिक में दिखा, इसलिए उन्हें मैंने अपनी इस फिल्म के लिए चुना।
इस फिल्म में जितने भी एक्टर हैं वह सभी थिअटर बैकग्राउंड से है। सभी लोग पहले से फिल्म से कनेक्टेड है। इस फिल्म में कोई भी नॉन थिअटर एक्टर नहीं है। सिर्फ दो लोग है जो थियेटर से नहीं है। संगीत पक्ष के बारे में कहूँ तो फिल्म में उदित नारायण जी ने रामायण की चौपाई गाई है और हमें उनकी आवाज चाहिए थी इसलिए उन्हें लिया गया। मोहित चौहान को भी इसलिए लिया है, मोहित का वॉइस टेक्सचर अलग है, इसलिए उन्हें लिया गया। जहां क्लासिकल म्यूजिक की बात आती है, वहां श्रेया घोषाल जी सबसे ज्यादा जमती हैं, इसलिए उन्हें लिया गया है।
फ़िल्म की रिलीज के बारे में गज्जर का कहना है कि यह फिल्म थियेटर में ही रिलीज हो रही है। लेकिन इस साल कोरोना की वजह से अब तक देशभर के थियेटर खुले नहीं हैं। ऐसे में हमारी फिल्म अभी कम लोगों को देखने का मौका मिलेगा। जब देशभर के सिनेमाघरों में एक साथ फिल्म रिलीज़ नहीं होगी तो नुकसान होगा। ऐसे में बिजनस लॉस तो है, लेकिन कोई ऑप्शन नहीं है। हमने पहले सोचा था कि फिल्म थियेटर में ही रिलीज़ करेंगे। अब जो भी ओपन थिअटर है वो 50% के हिसाब से ही फिल्म को रिलीज किया जा सकता है।
फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे राजेन्द्र गुप्ता एक वर्सेटाइल एक्टर हैं। वह एनएसडी से पास आउट है। वह हर बार कुछ अलग करके ही दिखाते हैं। फिल्म भवाई में वह प्रतीक के पिता का रोल प्ले कर रहे हैं। पंडित राजारामजी उनका कैरेक्टर है। ऐक्टर राजेश शर्मा के साथ मेरा एक्सपीरयंस काफी अच्छा रहा है। हमने सेट पर काफी मस्ती की है। फिल्म में उनका किरदार रामलीला का ऑफ़-स्टेज और बैक-स्टेज दोनों हैंडल करता है. साथ ही पूरी कंपनी को भी संभालता है। अभिमन्यु सिंह, ड्रामा कंपनी के मालिक की भूमिका में हैं, वह स्टेज पर रावण बनते हैं। मैं अभिमन्यु के साथ पहली बार काम कर रहा हूं। ऐक्टर अंकुर भाटिया को भी इसी तरह बुलाया है, ऑडिशन हुआ और सिलेक्ट कर लिया। वैसे अंकुर अधिकार लंदन में रहते हैं।
हमने फिल्म भवाई की शूटिंग गुजरात के अलग-अलग जगह के 12 से ज्यादा लोकेशन पर की है। रन ऑफ़ कच्छ के आलावा बहुत सारे गांव है जहां फिल्म को शूट किया गया है। हर रोज काफिला एक नए लोकेशन पर निकलता था और हम उस लोकेशन पर जाकर शूट करते थे।
गौरतलब है कि भवाई के अलावा गज्जर की एक और प्रोजेक्ट अतिथि भूतो भवः तैयार है। इस फिल्म में प्रतीक गांधी, जैकी श्रॉफ सहित कई और कलाकार भी हैं। भवाई के बाद उनकी अगली फिल्म वही है जो थियेटर में आएगी। इसके अलावा भी रीजनल सिनेमा में दो फिल्म तैयार हैं।


Bundelikhabar

Related posts

ब,जे आणि ई प्रभागात अनधिकृतपणे लावलेल्या बॅनर्स पोस्टर्स वर निष्कासनाची धडक कारवाई

Bundeli Khabar

निर्माता अभय सिन्हा चुने गए इम्पा के नए प्रेसिडेंट

Bundeli Khabar

कैलास नगर वळपाडा येथील गुर्जो काढा मोफत वाटप शिबीराला मोठा प्रतिसाद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!