प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : कल्याण के अहिल्याबाई चौक पर एक युवक की हत्या कर फरार हुए 2 हत्यारों को कल्याण की बाजारपेठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बतादें कि 4 सितंबर की सुबह 4 बजे के दरम्यान शराब देने से मना करने पर 24 वर्षीय अजय झल्ले रावत नामक युवक की दो अज्ञात युवकों ने मिलकर इतनी पिटाई कर दी, जिससे अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
बाजारपेठ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक यशवंत चव्हाण ने बताया कि इस वारदात के बाद पुलिस चौकन्नी हुई और पुलिस निरीक्षक (अपराध) राजेन्द्र अहिरे की सहयोग से एपीआई प्रमोद सानप एवं एपीआई अरुण घोलप सहित अन्य पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई गई। मुखबिर की सूचना एवं सीसीटीवी के आधार पर बाजारपेठ पुलिस हत्यारों तक पहुंची और हत्या में शामिल सुनील गणेश चौधरी एवं लूटो कटकुल मल्हार को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपी नरोत्तमपुर झारखंड के रहने वाले हैं और कल्याण में तिलक चौक के पास रामवाड़ी में रहते थे। फिलहाल बाजारपेठ पुलिस दोनों हत्यारों को तांबे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

