28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220326 WA0003
मनोरंजन

शॉर्ट वीडियो मोबाइल ऐप चिंगारी ने एक्सक्लूसिव एनएफटी लॉन्च किया

Bundelikhabar

संतोष साहू,

फैशन टीवी के साथ मिलकर 100 नॉन फंजिबल टोकन लॉन्च करने की योजना

मुंबई। भारत में सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाला शॉर्ट वीडियो मोबाइल ऐप चिंगारी ने फैशन टीवी के साथ एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप की है। फैशन टीवी दुनिया का लीडिंग फैशन एंड लाइफ स्टाइल ब्रॉडकास्टिंग टेलीविजन चैनल है। यह पहली दफा है जब फैशन टीवी ने किसी शॉर्ट वीडियो एंटरटेनमेंट मोबाइल ऐप के साथ करार किया है। एक्सक्लूसिव कंटेट के लिए चिंगारी का स्वदेशी क्रिप्टोकरेंसी गारी टोकन इसमें मदद करेगा।

फैशन टीवी के साथ करार होने के बाद शॉर्ट वीडियो एंटरटेनमेंट प्लैटफॉर्म चिंगारी के यूजर्स फैशन टीवी के कंटेट को अपने फोन में इस ऐप पर देख पाएंगे। इस करार के तहत चिंगारी ऐप फैशन टीवी के लिए 100 नॉन फंजिबल टोकन लॉन्च को भी लॉन्च करेगा। चिंगारी ने देश का पहला ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी आधारित स्वदेशी क्रिप्टोकरेंसी गारी टोकन लॉन्च किया था। फैशन टीवी के लिए एनएफटी को गारी की मदद से लॉन्च किया जाएगा। एक्सट्रीमडी ऑफ मदीहा अबैदा की तरफ से डिजाइन की गई 75-पीस फैशन शो में एक्सक्लूसिव गारी पांडा एनएफटी और फैशन टीवी एनएफटी को प्रदर्शित किया गया।

चिंगारी के अपने मेटावर्स चिंगारी-वर्स में क्यूट पांडा को एनएफटी के रूप में शामिल किया गया है जिससे पांडा होल्डर्स को कई फायदे मिलेंगे। जिन यूजर्स के पास ये पांडा एनएफटी होंगे उन्हें एक्सक्लूसिव फायदे मिलेंगे। इन यूजर्स को “इनवाइट ओनली” में स्पेशल एक्सेस मिलेगा। इन यूजर्स को फैशन टीवी और फैशन मेटावर्स की तरफ से आयोजित एक्सक्लूसिव इवेंट में भी स्पेशल एक्सेस मिलेगा जिसमें वे बॉलीवुड के ए-लिस्टेड एक्टर्स से मिल पाएंगे और उनसे बातचीत कर पाएंगे। चिंगारी वर्स में इन यूजर्स को एक्सक्लूसिव पांडा एनएफटी कम्युनिटी का दर्जा मिलेगा।

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी आधारित नॉन फंजिबल टोकन के अलावा चिंगारी की बड़ी योजना मेटावर्स को लेकर भी है। फैशन टीवी के साथ मिलकर चिंगारी ने फैशन मेटावर्स में एंट्री का ऐलान किया है। फैशन मेटावर्स की दुनिया में फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। एनएफटी होल्डर्स को इस फैशन शो में शामिल होने का स्पेशल मौका मिलेगा।

फैशन टीवी के साथ पार्टनरशिप को लेकर चिंगारी ऐप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और को-फाउंडर सुमित घोष ने कहा कि गारी द्वारा संचालित चिंगारी ऐप और फैशनल टीवी के बीच हुए करार को लेकर हम काफी खुश हैं। इस पार्टनरशिप से हम दोनों का फायदा होगा। इस पार्टनरशिप के तहत चिंगारी के यूजर्स को इस प्लैटफॉर्म पर फैशन टीवी का एक्सक्लूसिव कंटेट देखने का मौका मिलेगा. इसके अलावा 100 गारी पांडा एनएफटी, फैशन टीवी एनएफटी को भी लॉन्च किया जाएगा. दुनियाभर के आर्टिस्ट और सेलिब्रिटी के लिए यह सुनहरा मौका है।


Bundelikhabar

Related posts

”BEFA” फिल्म अवार्ड शो बिहार में, पटना में लगेगा बॉलीवुड सितारों का मेला

Bundeli Khabar

सचिन-जिगर का नया गाना ‘किल छोरी’ में श्रद्धा कपूर और भुवन बम आयेंगे नज़र

Bundeli Khabar

दृष्टिबाधित लड़कों और लड़कियों का गरबा कार्यक्रम “रास गरबा 2021”

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!