30 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220326 WA0002
मनोरंजन

‘मचा मचा’ गीत में गदर मचाएंगे गंगा राम चौधरी

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। आगामी फिल्म ‘दसवीं’ का ट्रेलर जोरदार हिट हुआ है। फैंस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हैं, कई लोगों ने अभिषेक बच्चन के गंगा राम चौधरी पर खूब प्यार लुटाया है। गंगा भईया को जिस तरह का प्यार मिल रहा है, इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा कि फिल्म के पहले गाने में वे स्वयं दिख रहे हैं। “मचा मचा” गाने में अभिषेक बच्चन काफी ‘मसाला मूड’ में दिख रहे हैं, वे बतौर कैदी नेता के रूप में अपने अन्य कैदी साथियों को अपने कुछ मूव्स दिखा रहे हैं।

ये गाना फिल्म की वाइव्स और एंटरटेनमेंट को परफेक्टली कैप्चर करता हुआ दिखाई दे रहा है जिसमें अभिषेक बच्चन रॉयल स्वैग में अपनी मूंछें घूमाते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म एक अनपढ़, भ्रष्ट और आडंबरपूर्ण नेता की कहानी बताती है जो जेल में फंसने के बाद एजुकेशन के महत्व के बारे में समझ पाता है। जो चीज “मचा मचा” को और भी अधिक मनोरंजक बनाती है, वह है देसी कूल फ्लेवर में एक फंकी रैप। इस गाने में बड़े पैमाने पर वैल्यूज को रिपीट किया गया है और ये मास को अपील करने वाला है।

सचिन-जिगर द्वारा कंपोस्ड इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। मीका सिंह, दिव्या कुमार और सचिन-जिगर ने इस गाने को अपनी आवाज दी है और रैप दिया है मेलो डी ने। ट्रेलर शानदार था, ये गाना दमदार है, ‘दसवीं’ निश्चित रूप से रोजाना दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा रही है। जियो स्टूडियोज और दिनेश विजन प्रस्तुत ‘दसवीं’ मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन, तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित है। अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निमरत कौर द्वारा अभिनीत, दिनेश विजन और बेक माय केक फिल्मस द्वारा निर्मित, जियो सिनेमा एंड नेटफ्लिक्स पर 7 अप्रैल 2022 को रिलीज हो रही है।


Bundelikhabar

Related posts

नुसरत भरुचा अभिनीत जावेद अली और ध्वनि भानुशाली के स्वर में ‘जनहित में जारी’ का गाना ‘पर्दा दारी’ रिलीज़

Bundeli Khabar

यश कुमार के साथ मिर्जापुर में ‘रिश्तों की विरासत’ सहेज रहीं ज़ोया खान

Bundeli Khabar

कॉमेडी, इमोशन और रोमांस से भरपूर वेब सीरीज ‘बेड स्टोरीज’ 7 जुलाई को होगी रिलीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!