30.8 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220222 WA0032
मनोरंजन

‘जौनपुर’ वेब शो की एक्ट्रेस समिधा किरण के अभिनय की प्रशंशा से मिला उन्हें एक नया किरदार

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। मॉडल और एक्ट्रेस समिधा किरण एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी नाम हैं. उन्हें टेलीविजन और फिल्म अभिनय में आठ वर्षों का अनुभव है. वो ‘चोर बाजारी’, ‘यहां अमीना बिकती है’, ‘सावधान इंडिया’, ‘किसके रोके रुका है सवेरा’ जैसे प्रोजेक्ट में काम कर चुकी है और साथ ही में 2019 फुलवामा हमले पर आधारित वास्तविक जीवन की कहानी ‘ए वैलेंटाइन्स डे स्टोरी एन ओडे टू यू’ नाम की फिल्म में भी काम किया है.

समिधा का कहना है कि यह अब तक जीवन का एक रोमांचक अनुभव रहा है. मैं यही आशा करती हूँ कि ऐसे और भी अनुभव मुझे ज़िंदगी में मिले. ‘जौनपुर’ में मेरी भूमिका के लिए दर्शकों से इतनी प्रशंसा सुनने के बाद मुझे बहुत ख़ुशी महसूस हो रही है. मैं हमेशा भविष्य में और अच्छा अभिनय करने का प्रयत्न करती रहूंगी.

समिधा किरण के लिए मॉडलिंग से लेकर एक्टिंग तक का सफर करना बहुत कठिन था. उन्होंने हाल ही में ‘जौनपुर’ नाम की एक वेब सीरीज की थी. वेब सीरीज का प्रीमियर 17 दिसंबर को ‘वॉचो’ पर हुआ. सतीश शुक्ला द्वारा निर्देशित यह शो वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है.

सूत्रों के अनुसार समिधा किरण ने अभी-अभी एक नयी प्रोजेक्ट साइन की है और उसकी शूटिंग शुरू कर दी है. उनके नए प्रोजेक्ट के बारे में आधिकारिक घोषणा निर्देशक और निर्माता जल्द ही करेंगे. कहा जा रहा है कि समिधा किरण बॉलीवुड इंडस्ट्री में जल्द ही एक अच्छे और बड़े मुकाम पर होगी.


Bundelikhabar

Related posts

दंगल टीवी के सीरियल ‘मन सुंदर’ को लेकर कलाकारों ने क्या कहा? जानने के लिए पढ़िए

Bundeli Khabar

वूमेंस डे के अवसर पर एली अवराम और अविना शाह का नया गाना ‘कुड़ी मैं मीन’ हुआ रिलीज़

Bundeli Khabar

विद्युत जामवाल ने खास अंदाज में फैन का जताया आभार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!