24.1 C
Madhya Pradesh
October 3, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220225 WA0005
मनोरंजन

रॉनी रॉड्रिग्स की बेटी डेलिसिया को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे पीएम मोदी के हमशक्ल

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। सिनेबस्टर मैगज़ीन के मालिक रॉनी रॉड्रिग्स ने मुम्बई के फाइव स्टार होटल जे डब्लू मेरिएट में अपनी बेटी डेलिसिया का 5 वा बर्थडे पार्टी का शानदार आयोजन किया जहां काफी फिल्मी हस्तियां बतौर अतिथि उपस्थित रहे। 
परियों के ड्रेस पहनी कई सुंदर महिलाओं के बीच जब रॉनी की अपनी लिटिल प्रिंसेस बेटी के साथ एंट्री हुई तो लग रहा था कि जैसे कोई शानदार फ़िल्म का कोई भव्य सीन शूट हो रहा हो। डेलिसिया काफी मासूम और क्यूट लग रही थीं। यहां खूबसूरत केक काटकर बच्ची का जन्मदिन मनाया गया। सभी ने बच्ची को बधाई और आशीर्वाद दी। 

इस बर्थडे पार्ट में पीएम मोदी के हमशक्ल विकास महंते, निर्माता निर्देशक मेहुल कुमार, एक्ट्रेस आरती नागपाल, संगीतकार दिलीप सेन, पंकज बेरी, अरुण बख्शी, सुरेंद्र पाल, अली खान, योगेश लखानी, सन्दीप सोपारकर, कवलजीत सिंग, हैरी वर्मा, सौरभ पटेल, लेझलीन, राजू टांक, पुनीत खरे, संजय सिंह, राजीव चौधरी, एलिना टूटेजा, संतोष गुप्ता, रणवीर गेहलोत, विजय सिंह, निर्मल मिश्रा, मॉडल-अभिनेत्री आद्या सिंह, दिलीप सेठी, मधू भरती, पियू चौहान, सुधीर गायकवाड, अशोक शेखर, बॉबी वत्स, वसंत भंडारी, अभिनेता आनंद बलराज (रामलखन फेम), कल्याणजी जाना की उपस्थिति रही।

अरुण बख्शी ने कहा कि कोरोना काल के बाद एक भव्य पार्टी का आयोजन रॉनी रॉड्रिग्स द्वारा किया गया है। उनकी पुत्री को जन्मदिन की खूब बधाई। बिल्कुल परी जैसी लग रही है बच्ची। जीवन मे वह सारी खुशियां पाए। आरती नागपाल ने कहा कि रॉनी जी ने यह बेहतरीन पार्टी अपनी बेटी के जन्मदिन के मौके पर रखी है। उनकी पांच साल की बेटी डेलिसिया बहुत ही प्यारी है उसको ढेर सारा प्यार।
एक्टर पंकज बेरी ने रॉनी की बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सबको खुशी है कि कोरोना काल के बाद रौनक एक बार फिर छा गई है और पार्टियां होने लगी है।

मुंडे मीडिया पीआर के रमाकांत मुंडे ने बताया कि शीघ्र ही जुहू स्थित होटल जे डब्लू मेरिएट में सिनेबस्टर अवार्ड्स का आयोजन किया जाएगा। रॉनी रॉड्रिग्स ने इस जन्मदिन की पार्टी में आए हुए सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। 


Bundelikhabar

Related posts

भौकाल सीजन 2 के साथ अप्लॉज की दो शो को भी एंटरटेनर

Bundeli Khabar

विक्रम वेधा में एक इंटेंस कॉप के रूप में दिखेंगे सैफ अली खान

Bundeli Khabar

वैवाहिक बन्धन की अनोखी कहानी को दर्शाती है पंजाबी फिल्म ‘मेरा व्याह करा दो’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!