24.7 C
Madhya Pradesh
August 20, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220326 WA0004
मनोरंजन

पायस पंडित और प्रिंस सिंह राजपूत करेंगे रोमांस

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत इन दिनों अभिनेत्री पायस पंडित के साथ बेहद सुर्खियों में हैं। अब प्रिंस सिंह राजपूत 27 मार्च से अपनी नई फिल्म की शूटिंग गोरखपुर में करेंगे।

इससे पहले प्रिंस सिंह राजपूत ने यूपी के ही जौनपूर में पायस पंडित के साथ भोजपुरी फ़िल्म ‘राम लखन बजरंगी’ की शूटिंग पूरी की है। इस फ़िल्म में दोनों की केमेस्ट्री खूब चर्चे में रही। यहां तक कहा गया कि बड़े पर्दे पर इनकी केमेस्ट्री कमाल करने वाली होगी। वहीं, सोशल मीडिया में भी पायस और प्रिंस की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी, जो शूटिंग लोकेशन की थी। प्रिंस के इस फ़िल्म के निर्माता सुमन पांडेय व ऋषोम पांडेय और लेखक – निर्देशक राजीव राय हैं।

प्रिंस ने फ़िल्म ‘राम लखन बजरंगी’ की शूटिंग पूरी कर बताया कि फ़िल्म अच्छी बनी है। सबने बेहतर काम किया है। यह जब फ़िल्म रिलीज होगी तब सबको पता भी चल जाएगा। फिलहाल 27 मार्च से अब मेरी दूसरी फिल्म की शूटिंग गोरखपुर में शुरू होने वाली है। मैं अब उसकी तैयारी में जुट जाऊंगा।

आपको बता दें कि फ़िल्म ‘राम लखन बजरंगी’ में प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित के साथ आईशा कश्यप, आदित्य मोहन, श्यामली श्रीवास्तव, देव सिंह, गिरीश शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म में संगीत प्रेम सागर सिंह ने दिया है। गीत राजीव राय, प्रेमसागर सिंह का है। क्रिएटिव निर्देशक शशिभाल और डीओपी दीपक झा हैं।


Bundelikhabar

Related posts

फिल्म ‘बेटी नम्बर 1′ के गीत ‘पापा की परी’ लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का अवार्ड मुन्ना दुबे ने जीता

Bundeli Khabar

आगामी पौराणिक शो ‘हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की’ में तरुण खन्ना निभाएंगे महादेव का किरदार

Bundeli Khabar

साधाना सरगम ने ‘सरकारी नौकरी’ के लिए गाया गाना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!