26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
images 16
मध्यप्रदेश

झाड़ियों में मिली महिला की लाश: पहचान अज्ञात

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर के भेड़ाघाट इलाके में महिला की लाश झाड़ियों में मिली है। हाईवे किनारे बसहा गांव के पास लाश पड़ी थी। शव में कीड़े लग गए थे और ये तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पहनावे से महिला अच्छे घर की लग रही है। शुरुआती जांच में मामला हत्या कर शव को यहां फेंके जाने माना जा रहा ह।

भेड़ाघाट पुलिस के मुताबिक मोहनिया संजीवनी नगर निवासी मुकेश पटेल ने पुलिस को सूचना दी। मुकेश ने पुलिस को बताया कि गांव के सोनकर ठाकुर ने शव को सबसे पहले देखा। बसहा गांव में हाईवे की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते में झाड़ियों में महिला का शव फेंका गया था।

जहां महिला का शव मिला, वो खेत सिमरिया के माल गुजार का है। महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। महिला लगभग साढ़े पांच फीट की थी। उसने काली साड़ी और काला ब्लाउज पहना है। ब्लाउज में एम्ब्राइडरी व स्टोन का वर्क है। पहनावे से महिला किसी अच्छे घर की लग रही थी।

महिला की हालत देख प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को वहां फेंकने की बात कही जा रही है। हालांकि भेड़ाघाट पुलिस ने मर्ग कायम मामले को जांच में लिया है। पुलिस का दावा है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस ने महिला की फोटो जबलपुर सहित आसपास के जिलों के पुलिस सोशल ग्रुप में शेयर किया है। गुमशुदगी वाले प्रकरणों से भी मिलान कराया जा रहा है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।


Bundelikhabar

Related posts

छतरपुर: थाना प्रभारी पंकज शर्मा को सरकार करेगी पुरस्कृत

Bundeli Khabar

हाई कोर्ट में सोमवार से फिर से शुरू होगी वर्चुअल सुनवाई

Bundeli Khabar

किसानों के साथ बड़ा छलावा कर रही है सरकार: नीलेश जैन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!