23.1 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
images 8
मध्यप्रदेश

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जबलपुर में शुरू हुआ बूस्टर डोज लगाने का अभियान

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

स्वास्थ सेवाओं से जुड़े हुए फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष की आयु के गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को लगाए जाएगी डोज

जबलपुर में बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष की आयु के व्यक्ति जिन्हे गंभीर बीमारी है उन्हें बूस्टर डोस लगाने का अभियान शुरू हो गया है नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज और विक्टोरिया जिला अस्पताल में फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाई जा रही है वैक्सीन की बूस्टर डोज शासन के निर्देश के बाद जबलपुर में भी बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू किया गया है।

पूरे प्रदेश में जिस प्रकार से कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता दिखाई दे रहा है उसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की नई बूस्टर डोज गाइडलाइन को देखते हुए जबलपुर में भी नागरिकों को बूस्टर डोज लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है जिसमें सबसे पहले स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी जिसकी तैयारियां जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कर ली गई है सभी शासकीय अस्पताल जैसे मेडिकल कॉलेज और विक्टोरिया में बूस्टर डोज लगाई जाएगी वहीं पोर्टल से भी ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए उन्हें मैसेज भी भेजा जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

बरेला बनी प्रदेश की पहली नगर पंचायत

Bundeli Khabar

स्व.लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थल की उपेक्षा से भड़के कांग्रेसी, दोषियों पर कार्यवाही की उठाई मांग

Bundeli Khabar

लगातार दूसरे साल हिरण ने रोका रास्ता

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!