26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220318 WA0005
मध्यप्रदेश

सीहोर के ग्राम मस्करा पहुंची कांग्रेस द्वारा गठित समिति
अंबेडकर प्रतिमा स्थल का लिया जायज

Bundelikhabar

भोपाल/ब्यूरो

सीहोर जिले के ग्राम मस्करा में 15 मार्च 2022 को संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ा गया। उक्त संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी द्वारा घटना की जांच हेतु एक समिति गठित की गई। गठित जाँच कमेटी के अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी जी एवं सदस्यगण प्रवक्ता अजय सिंह यादव, महेश मालवीय, जिलाध्यक्ष बलवीर तोमर ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। इस दौरान समिति ने पाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला होने के बावजूद सरकार द्वारा इस मामले में घोर लापरवाही बरतते हुए घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

IMG 20220318 WA0006

आरक्षित वर्ग से आने के बावजूद प्रभारी मंत्री प्रभु राम चौधरी जी एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेने एवं मुआयना करने घटना स्थल पर जाना भी उचित नहीं समझा। कांग्रेस की समिति जब घटना स्थल पहुंची तो ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई कि घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को भाजपा के नेताओं के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। कार्यवाही के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों द्वारा माँग करने के बाद भी प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा की व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। इस घटना से जनमानस में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना की विस्तृत रिपोर्ट समिति द्वारा शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी को दी जावेगी।


Bundelikhabar

Related posts

व्यवसायी की खंडहर में निर्मम हत्या

Bundeli Khabar

बस में छूटा बैग पुलिस ने cctv के माध्यम कराया वापिस

Bundeli Khabar

7 किलोमीटर पैदल चलकर एसपी कार्यलय शिकायत करने पहुंची 75 वर्षीय वृद्ध महिला

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!