26.8 C
Madhya Pradesh
October 6, 2026
Bundeli Khabar
images 16
मध्यप्रदेश

कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर के धनवंतरी नगर क्षितिज मॉडल स्कूल के सामने भीख मांग रही वृद्धा को कार से रौंदकर चालक ने मौत के घाट उतार दिया। घटना धनवंतरि नगर क्षितिज माडल स्कूल के सामने शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है। वृद्धा के रोकने के बाद बहकी कार यूपी15 एक्स 5100 सड़क के किनारे नाले में जा घुसी,जिसे छोड़कर चालक वहां से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शी आशीष यादव ने बताया कि करीब 65 साल उम्र की एक वृद्धा क्षेत्र में घूम घूम कर भिक्षा मांगने का काम करती थी। शनिवार दोपहर करीब एक बजे क्षितिज माडल स्कूल के सामने वह भिक्षा मांग रही थी। तभी यूपी पासिंग तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया,कार के पहिए वृद्धा के शरीर के ऊपर से निकल गए, जिसके चलते उसकी अंतड़ियां बाहर निकल गईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Screenshot 2022 0320 090250

हादसे के बाद क्षेत्रीय नागरिकों की घटनास्थल पर भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है वही मामले में धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी सतीश झारिया ने बताया की 80 वर्षीय महिला की कार से टक्कर लगने से मौत हो गई है वही कार चालक लाला साहू के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है और कार के असल मालिक की भी पतासाजी की जा रही है वही महिला की हादसे के दौरान मौके पर मौत हो गई थी और पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है

बाइट


Bundelikhabar

Related posts

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर युवाओ ने फोटो खिंचवाकर दिया एकता का संदेश

Bundeli Khabar

तान्या कान्वेंट स्कूल मे संपन्न हुआ बार्षिक क्रीड़ा उत्सव

Bundeli Khabar

बिजावर: शासकीय निर्माणाधीन कार्यों में जगह् जगह दरारों ने बनाया घर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!