19.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220223 WA0033
मनोरंजन

लोगों का मनोरंजन करना मुझे हमेशा प्रेरित करता है : रितेश देशमुख

Bundelikhabar

संतोष साहू,

एमएक्स टकाटक पर रितेश देशमुख ने की बॉलीवुड स्टाइल में एंट्री

मुम्बई। भारत का अग्रणी शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म एमएक्स टकाटक अपनी विशाल दर्शक संख्या के लिए और ज्यादा मनोरंजन लेकर आ रहा है, जहां रितेश देशमुख को बतौर सेलिब्रिटी इनफ्लुएंसर इस प्लेटफॉर्म पर लाया गया है। अपनी प्रतिभाशाली एक्टिंग और मजेदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर रितेश देशमुख अलग-अलग जॉनर्स में अपना स्वाभाविक अंदाज़ लेकर आएंगे, जिनमें कॉमेडी, मिमिक्री, सीन क्रिएशन आदि शामिल होंगे।

रितेश देशमुख हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे हैं और इस शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म से जुड़ने के बाद यह एक्टर ना सिर्फ शहरी और मेट्रो क्षेत्रों में दर्शकों से जुड़ेंगे, बल्कि ग्रामीण अंचलों के दर्शकों से भी चर्चा कर पाएंगे।‌ इस बारे में बताते हुए रितेश देशमुख ने कहा कि एक्टिंग और लोगों का मनोरंजन करना हमेशा मुझे प्रेरित करता है और जब इसमें थोड़ी मस्ती और हंसी शामिल हो जाए, तो फिर बात ही कुछ अलग है! मैं एमएक्स टकाटक परिवार का हिस्सा बनने को लेकर वाकई उत्साहित हूं, जहां मैं व्यक्तिगत रूप से इस इस प्लेटफॉर्म की बड़ी दर्शक संख्या से जुड़ सकूंगा। मुझे यकीन है कि यह मेरे लिए वाकई एक टकाटक सफर की शुरुआत होगी।

यहां देखिए एमएक्स टकाटक पर रितेश देशमुख की बॉलीवुड स्टाइल एंट्री का वीडियो:

https://share.mxtakatak.com/OxxcUnEr-zuw , https://www.instagram.com/reel/CaRev1MAfQp/?utm_medium=copy_link

एमएक्स टकाटक सबसे टैलेंटेड कॉन्टेंट क्रिएटर्स के साथ शॉर्ट फॉर्म वीडियो इकोसिस्टम को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य डायलॉग डबिंग, कॉमेडी, गेमिंग, डीआईवाई, फूड, स्पोर्ट्स, मीम्स और कई अन्य वीडियो का आनंद लेने और इसे बनाने के लिए डिजिटल उत्साही लोगों को बढ़ावा देना है, जो इसके जरिए इन्फ़्लुएंसर्स के रूप में अपनी सफलता की कहानियां रच सकते हैं। इसके दिलचस्प चैलेंज वीडियोज़ – स्कायरॉकेटिंग रूकी, राइज़िंग ने इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचा दी है और इसने देश के कोने-कोने में क्रिएटर्स को पहचान दिलाई है।

एमएक्स टकाटक की वीपी एवं हेड ऑफ कॉन्टेंट पारुल मेंघानी ने कहा, “हम टकाटक परिवार में रितेश देशमुख का स्वागत करके बेहद उत्साहित हैं और हमें विश्वास है कि उनकी जबर्दस्त एनर्जी और मनोरंजन करने का उनका खास अंदाज़ दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखेगा। कई दिलचस्प कॉन्टेंट चैलेंजेस और मजेदार आईपी के साथ हम रितेश देशमुख के व्यक्तित्व का एक नया अंदाज पेश करेंगे, जिसके बारे में उनके फैंस कम ही जानते हैं। एमएक्स टकाटक का मूल उद्देश्य दर्शकों और क्रिएटर्स के अनुभव को बढ़ाना है और ऐसे में ये साझेदारी बड़ी और बेहतर चीजों की शुरुआत है।


Bundelikhabar

Related posts

श्रेया कुलकर्णी और कासिम हैदर कासिम अभिनीत म्यूजिक सिंगल ‘मेरे साथ चलो’ जल्द होगी रिलीज

Bundeli Khabar

पुष्पा स्टार अल्लु अर्जुन को पसंद आया ‘मेजर’ में अदिवि शेष और सई मांजरेकर का अभिनय

Bundeli Khabar

22 साल बाद थियेटर में फिर ‘गदर’,

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!