21.2 C
Madhya Pradesh
October 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210916 WA0025
मनोरंजन

सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव अभिनीत ‘खो गए हम कहां’ की घोषणा

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : बॉलीवुड में आगामी प्रोजेक्ट ‘खो गए हम कहां’ मुंबई शहर में तीन दोस्तों की ‘डिजिटल’ कहानी है। जोया अख्तर, अर्जुन वरैन सिंह, रीमा कागती द्वारा लिखित एवं जोया अख्तर, रीमा कागती, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित यह फिल्म अर्जुन वरेन सिंह की पहली निर्देशित फिल्म होगी, जिसमें युवा और प्रतिभाशाली सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव नज़र आएंगे।

ज़ोया अख्तर की ‘गली बॉय’ की सफलता के बाद जहां सिद्धांत एक घरेलू नाम (एमसी शेर) बन गए है, वहीं अनन्या के साथ प्रतिभाशाली अभिनेता को स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखने के लिए प्रशंसक उत्साहित हैं। आदर्श को देखना भी दिलचस्प होगा, जिनकी नेटफ्लिक्स फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में लास्ट ब्रेकआउट परफॉर्मेंस को अपार प्रशंसा और सराहना मिली थी।

लेखक-निर्माता रीमा कागती के जन्मदिन के अवसर पर, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने अपना अगला थिएट्रिकल प्रोजेक्ट ‘खो गए हम कहाँ’ की रिलीज़ की घोषणा करते हुए पोस्टर और वीडियो लॉन्च कर दिया है। फ़िल्म 2023 में रिलीज़ की जाएगी।

https://www.instagram.com/tv/CT35GJKIk3R/?utm_medium=copy_link

Bundelikhabar

Related posts

धैर्य कारवा ने कटरीना कैफ़ को कहा प्यारी, विनम्र और मेहनती लड़की

Bundeli Khabar

सोनाक्षी सिन्हा – ज़हीर इकबाल – असीस कौर – एमी विर्क के साथ मिलकर करेंगे बड़ा धमाका

Bundeli Khabar

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में पृथ्वीराज सुकुमारन बनेंगे विलेन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!