22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
images 8
मध्यप्रदेश

एटीएम कैश वैन में हुई लूट और गार्ड की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

गोरा बाजार थाना क्षेत्र में कैश वैन में हुई लूट और गार्ड की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

यूपी के वाराणसी से किया आरोपी 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लुटे हुए 32 लाख 98 हजार रुपए किए बरामद

जबलपुर के गोरा बाजार थाना क्षेत्र में कैश बैंक में लूट करने वाले दो आरोपियों को जबलपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल 32 लाख 98 हजार रुपए बरामद किए हैं आरोपियों द्वारा कैश वैन में फायरिंग करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया गया था वही फायरिंग के दौरान कैश वैन के गार्ड को आरोपियों द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया था और कैश बैन के दो कैशियर को भी गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया था आरोपियों द्वारा 40 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था

Screenshot 2022 0223 164807

जबलपुर में 11 फरवरी को हुए गोरा बाजार थाना क्षेत्र के तिलहरी इलाके में महाराष्ट्र बैंक के एटीएम में कैश लोड करने गई कैश वैन में लूट और गार्ड की हत्या मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है वहीं आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित 32 लाख 98 हज़ार रुपए जो कि वारदात में लूटे गए थे उन्हें भी बरामद किया है पुलिस ने दोनों आरोपियों को अभी रिमांड में लिया है पुलिस अभी आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल और कैश पेटी संबंधित पूछताछ रिमांड के दौरान करेगी वही जबलपुर जोन आईजी उमेश जोगा ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी सगे भाई मनोज कुमार पाल और सुनील कुमार पाल को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार किया है।

आरोपियों द्वारा गोरा बाजार थाना क्षेत्र के तिलहरी इलाके में कैश वैन में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था और ये लुटेरे 40 लाख रुपए की लूट करके फरार हो गए थे और फायरिंग करते हुए इन आरोपियों द्वारा कैश बैन के गार्ड राजबहादुर की हत्या कर दी गई थी वही कैश बैन दो के कैशियर को भी गोली मारकर गंभीर रूप से आरोपियों द्वारा घायल किया गया था वही आरोपियों द्वारा सोची समझी साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया था आरोपी 2017 के पहले जबलपुर में ही रहते थे फिर आर्थिक परेशानियों के चलते वह गुजरात में रहकर का काम करने लगे थे वहीं उन्होंने लूट की घटना की योजना बनाई थी जिसके बाद नवंबर 2021 को लुटेरे गुजरात से जबलपुर पहुंचे और जबलपुर में कैंट इलाके में महावीर कंपाउंड अंतर्गत अधिकारी के यहां किराए पर रहने लगे इस दौरान आरोपियों द्वारा विभिन्न एटीएम और कैश बैन की रेकी की गई वही आरोपी गोरखपुर तिलहरी गोरा बाजार आदि क्षेत्रों में लगातार रेकी करते रहे उसके बाद उन्होंने 11 फरवरी को तिलहरी लाकर में लूट की घटना को अंजाम दिया पुलिस ने अभी आरोपियों को रिमांड में लिया है पुलिस अभी पूरे मामले में आरोपियों से और पूछताछ कर रही है ।


Bundelikhabar

Related posts

करोड़ों का मालिक निकला संविदा शिक्षक: ईओडब्ल्यू का खुलासा

Bundeli Khabar

सड़क पर मृत अवस्था मे मिला तेंदुआ

Bundeli Khabar

नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया जी द्वारा नवगठित नगर परिषद् कर्रापुर हेतु बैठक का आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!