19.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220223 WA0032
मनोरंजन

बेस्टसेलर’ में मेरे परफॉर्मेंस को मिली प्रतिक्रिया से मैं बेहद खुश हूं : अर्जन बाजवा

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। अभिनेता अर्जन बाजवा हिंदी सिनेमा में एक ऐसा नाम बन चुके हैं जिन्होंने अपने चार्म, इंटेंसिटी और दमदार परफॉर्मेंस से लाखों दिलों को जीता है। लड़के तो उनके फैन हैं ही पर लड़किया भी उनकी ग्रे आइस और स्माइल की दीवानी हैं। अर्जन की बेस्टसेलर अभी पिछले हफ्ते ही अमेजॉन पर रिलीज़ हुई है और अब उनके फैंस उनकी दमदार परफॉर्मेंस और लुक पर भी कायल हुए जा रहे हैं।

कई नामचीन क्रिटिक्स ने बेस्टसेलर की जमकर सराहना की, और उनकी परफॉर्मेंस ने लोगों के दिलों पर एक छाप छोड़ दी हैं। अर्जन बाजवा एक बहुत बड़े और नामचीन राइटर हैं जिनका नाम ताहिर वज़ीर। एक दिन ताहिर वज़ीर एक कॉफी शॉप में पहुंचते हैं जहां उनकी मुलाकात होती है श्रुति हसन से, जो बताती है कि वो उनकी बहुत बड़ी फैन और बस यहीं से शुरू हो जाता है खेल। श्रुति के हाथ में चोट के निशान देखकर ताहिर उनके दर्द पर किताब लिखना शुरू करते हैं। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं जो ताहिर पर शक करने पर मजबूर कर देती है। ताहिर के करीबियों का खून होने लगता है उन पर अटैक होने लगते हैं। इन सारी घटनाओं के बीच एंट्री होती है मिथुन चक्रवर्ती जो सीरीज़ में असिस्टेंट कमिशनर ऑफ पुलिस का किरदार निभा रहे हैं। वो इन सारी कड़ियों को जोड़ते हैं और छानबीन करते हैं।

अर्जन कहते हैं कि बेस्टसेलर में मेरे परफॉर्मेंस को मिली प्रतिक्रिया से मैं बेहद खुश हूं। मुझे लोगों के सराहनीय मैसेज और कॉल्स आ रहे हैं, जिसने न सिर्फ मुझे अभिभूत किया है बल्कि इसने मुझे और भी अच्छा परफॉर्म करने के लिए प्रोत्साहित किया है। ताहिर का किरदार निभाना इसीलिए संभव हुआ क्योंकि शो के मेकर्स और मेरे को स्टार बहुत ही सपोर्टिव थे। मैं सभी का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने ताहिर वज़ीर को इतना प्यार दिया। अर्जन की इस दमदार परफॉर्मेंस को देखने के बाद उनके फैंस निश्चित रूप से आनेवाले समय में उन्हें इस तरह की थ्रिलर सिरीज या फिल्म्स में देखना जरूर पसंद करेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

‘जनहित में जारी’ फ़िल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं समाज के लिए आईना है : श्रवण कुमार

Bundeli Khabar

प्रख्यात अभिनेते पीयुष यांच्या कविता कू वर दाखल

Bundeli Khabar

नुसरत भरुचा की ‘जनहित में जारी’ से ध्वनि भानुशाली और अमित गुप्ता के स्वर में ‘उड़ा गुलाल इश्क वाला’ गाना रिलीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!