27 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
images 16
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान आज कुण्डलपुर पंचकल्याणक महोत्सव में करेंगे शिरकत

Bundelikhabar

रिपोर्ट/सजल सिंघई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज 21 फरवरी को दमोह जिले के कुंडलपुर पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चौहान 21 फरवरी को दोपहर 12:20 बजे भोपाल से रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे कुंडलपुर पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री चौहान आचार्य विद्यासागर जी महाराज से आशीर्वाद भी लेंगे। यहाँ आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने के पश्चात शाम 5.10 बजे वापस भोपाल आएंगे।

दमोह जिले के कुंडलपुर में संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर महामुनिराज के आशीर्वाद से 12 फरवरी से महामहोत्सव 2022 की शुरुआत बड़े बाबा के जाप अनुष्ठान के साथ हुई। देश का सबसे बड़ा भगवान आदिनाथ की प्रतिमा महामस्ताभिषेक एवं पंचकल्याणक महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 16 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित किये जा रहे हैं। पंचकल्याणक महोत्सव में देश विदेश से बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी पहुँच रहे हैं। जिला प्रशासन भी महोत्सव में आने वाले लोगों की सुरक्षा से लेकर अन्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।

सहस्त्रकूट जिनालय में 1008 प्रतिमाएँ विराजमान की जा रही हैं। कुंडलपुर में करीब 500 फीट ऊँची पहाड़ी पर 189 फीट ऊँचा विश्व का सबसे बड़ा जैन धर्म का मंदिर स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि कुंडलपुर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन पूर्ण गरिमा, भव्यता और दिव्यता के साथ किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आयोजन स्थल पर स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, आवास, स्वास्थ्य सुविधा आदि की व्यवस्था के प्रति सजगता और संवेदनशीलता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हम सबके लिए गर्व का विषय है।


Bundelikhabar

Related posts

उपचुनाव मध्यप्रदेश सरकार

Bundeli Khabar

क्या है जैन मुनी विहर्ष सागर महाराज जी की भविष्यवाणी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए

Bundeli Khabar

राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से धड़ल्ले से जारी है रेत का अवैध उत्खनन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!