23.9 C
Madhya Pradesh
October 1, 2026
Bundeli Khabar
images 1 12
देश

सरसंघचालक मोहन भागवत का चार दिवसीय उज्जैन दौरा: भस्म आरती में हुए शामिल

Bundelikhabar

भोपाल/ब्यूरो

मोहन भागवत आज सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में सम्मिलित हुए. भागवत ने गर्भ गृह में जाकर भगवान महाकाल को दूध, दही, शहद, जल अर्पित कर पूजन-अभिषेक किया, इसके बाद सरसंघचालक ने भस्म आरती का लाभ लिया. भस्म आरती के बाद महाकाल प्रबंधक समिति की ओर से मोहन भागवत का नंदीहाल में पंडित-पुजारियों द्वारा मंत्र उपचार किया गया और शॉल-श्रीफल देकर भगवान महाकाल की प्रतिमा भेंट की गई, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के भस्म आरती में आने के कारण आम श्रद्धालुओं की परमिशन कैंसिल कर दी गई, श्रद्धालुओं ने सुबह से लाइन में लगकर भस्म आरती की परमिशन की बुकिंग करवाई थी, इसके बाद शाम को जैसे ही मोहन भागवत का भस्म आरती में जाने का कार्यक्रम तय हुआ, उसके बाद अचानक सभी श्रद्धालुओं की भस्म आरती एंट्री निरस्त कर दी गई, जिसके कारण कई श्रद्धालुओं ने महाकाल मंदिर में हंगामा भी किया, वहीं एक श्रद्धालु ने यह भी आरोप लगाया कि हमें कहा गया है कि आतंकवादी गतिविधियों के चलते सुरक्षा की दृष्टि से भस्म आरती निरस्त कर दी गई है।

Screenshot 2022 0221 090702

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत सुबह होने वाली बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए, मोहन भागवत 4 दिन के दौरे पर उज्जैन आए हुए हैं और उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में मोहन भागवत की संघ के पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठक जारी है, रविवार को मोहन भागवत ने उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में दर्शन किए थे, मोहन भागवत 19 फरवरी से 22 फरवरी तक उज्जैन में है और संघ के पदाधिकारियों के साथ उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में बैठक कर रहे है, जिसमें 2025 की रूप रेखा तय की गई है, मोहन भागवत आज आराधना भवन की नई बिल्डिंग का लोकार्पण भी मोहन करेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

पंडा बाबा में मकर संक्रांति पर विशाल रुद्र अर्चन महायज्ञ का आयोजन

Bundeli Khabar

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!