28 C
Madhya Pradesh
September 9, 2026
Bundeli Khabar
images 4 4
मध्यप्रदेश

अनिश्चित कालीन हड़ताल

Bundelikhabar

जबलपुर(सजल सिंघई)- नगर निगम मुख्यालय सहित समस्त जोनों के कर्मचारी आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले हैं जेएमसी कर्मचारी कुछ मांगों को लेकर पूर्व से ही आक्रोशित थे किंतु जैसे ही विधायकों की वेतन वृद्धि सम्बन्धीत खबरें उनके कानों में गूंजी वैसे ही उनका गुस्सा फूट पड़ा और समस्त कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मचारी यूनियन का कहना है की हमारी मांगों को पिछले काफी समय से कोरोना संकट का बहाना ले कर टाला जा रहा था किंतु आज कोरोना संकट नही है क्या जब विधायकों की वेतन वृद्धि के संबंध में बिचार किया जा रहा है। कर्मचारियों के अनुसार हमारी हड़ताल में अत्यावश्यक सेवाओं को शामिल नही किया गया है और न हम ऐसा चाहते हैं कि हमारी हड़ताल की बजह से आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़े। कर्मचारियों ने बताया कि हमारी मुख्य मांगें समय मान वेतन का एरियस राशि, सातवें वेतन मान की राशि, पेंशनर्स की रुकी हुई ग्रेजुएटी राशि, कर्मचारियों की रुकी हुई जांचों का जल्द निराकरण, कर्मचारियों का छूटा वेतन जल्द भुगतान, 30 दिवस वेतन भोगियों का विनिमितिकरण, सभी जोन के समस्त कर्मचारियों मास्क, सेनेटाइजर और ग्लब्स आदि हमारी प्रमुख मांगे है।

Screenshot 20210604 193032

Bundelikhabar

Related posts

भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री की बेटी की आत्महत्या मामले में दामाद हुआ गिरफ्तार

Bundeli Khabar

रेत माफिया बैखोफ कर रहे हैं वन भूमि सेअबैध उत्खनन

Bundeli Khabar

जनपद पंचायत के सौजन्य से दिव्यांग शिविर का आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!