26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0209 102620
क्राइम

कार्यवाही: पुलिस ने लगाए चोरों के पोस्टर

Bundelikhabar

इंदौर/ब्यूरो
आये दिन चोरी की वारदातों की बढ़ती संख्या को देख कर इंदौर पुलिस ने एक नई मुहिम चलाई है जिसके तहत चोरों के पोस्टर चौराहे पर लगाए गए है इतना ही नही साथ में चोरों की सूचना देने वाले को पुरस्कृत भी किया जाएगा, ज्ञात हो कि पुलिस कमिश्नर प्रणाली के बाद मेट्रो सिटी इंदौर में कानून व्यवस्था पर बिशेष बल दिया जा रहा है एवं पुलिस प्रसाशन द्वारा इंदौर शहर को अपराध मुक्त बनाने का हर संभब प्रयास किया जा रहा है।

जिन शातिर चोरों के पोस्टर लगाए गए हैं, वह महज दो से तीन मिनट में बाइक चोरी कर लेते हैं, इन आरोपियों ने विजय नगर थाना क्षेत्र में 23 दिन में 56 से अधिक बाइक चोरी की, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और इनके बड़े पोस्टर चौराहे पर टांग दिए, पुलिस ने पोस्टर में लिखा है, इन आरोपियों की जानकारी देने वालों को पुलिस की तरफ से उचित इनाम दिया जाएगा और पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी, पोस्टर में विजय नगर थाने और थाना प्रभारी का नंबर भी दिया गया है।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के लिस्टेड बदमाशों और गुंडों, जिन पर हत्या-लूट, अड़ीबाजी, ब्लैक मेलिंग, दुष्कर्म, चाकूबाजी, ड्रग्स तस्करी, अवैध वसूली से जुड़े गंभीर मामले दर्ज हैं ऐसे आरोपियों के फोटो भी चौराहे पर लगाए जाएंगे, आने वाले दिनों में जल्द ही हर थाना क्षेत्र के बाहर लिस्टेड बदमाशों की जानकारी थाने सहित चौराहे पर सार्वजनिक की जाएगी. फरार आरोपियों के फोटो शहर में लगाए जाएंगे, जिससे पुलिस को आसानी से इन अपराधियों के बारे में जानकारी मिल सके और उन पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।


Bundelikhabar

Related posts

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की हालत गंभीर

Bundeli Khabar

2 अक्टूबर शुष्क दिवस पर अवैध शराब बिक्री

Bundeli Khabar

हत्या: पति,पत्नी और बहू की एक साथ उठी अर्थी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!