28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210812 WA0010
क्राइम

शर्मसार हुए रिश्ते: मां की गला दबाकर हत्या

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र

नवी मुंबई : ऐरोली में बेटी ने अपनी ही सगी मां को गला दबाकर मार डाला । पुलिस उपायुक्त सुरेश मेंगेड ने बताया कि 27 जुलाई को ऐरोली में एक बेटी ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में उसने सोशल मीडिया में देखकर सबूत मिटाने की भी कोशिश की । उन्होंने बताया कि आरोपी लड़की की मां उसे हमेशा डॉक्टर बनने के लिए पढ़ाई का प्रेशर डालती थी । लड़की पढ़ने में होशियार थी, उसके बावजूद मां उसे पढ़ने के अलावा दूसरा काम नहीं करने देती थी । लड़की ने अभी दसवीं ही पास किया था और उसकी मां ने मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए नीट परीक्षा के लिए उपयोगी पुस्तकें खरीदकर दे दी थी । पढ़ाई को लेकर मां बेटी में पहले भी कई बार विवाद हुआ था ।

उस दिन जब मां ने लड़की से पढ़ने को कहा तो उसने मना कर दिया । जिस पर मां ने उसे मारने की कोशिश की जिसमे लड़की ने मां का गला दबाया और पास में ही पड़े एक पत्ते से उसका गला घोंट दिया, जिससे 41 वर्षीय उसकी मां की जान चली गई । शुरुआत में ऐरोली पुलिस स्टेशन में संस्यादपक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया था । बाद में जब पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया । पुलिस उपायुक्त सुरेश मेंगेड ने लोगों से अपील की है कि हे अपने बच्चों पर पढ़ाई का दबाव न बनाए, अपनी इच्छा उनपर न थोपे, उन्हें अपनी मर्जी से पढ़ने दें वे जो बनना चाहते हैं उन्हें वो बनने में मदद करें । अभिभावकों को जेनरेशन गैप को समझना चाहिए, अब समय अलग है बच्चे अपने हिसाब से अपना भविष्य बना लेंगे ।


Bundelikhabar

Related posts

मर्डर: बेटी से बात करने से मना करने पर युवक ने पिता को उतारा मौत के घाट

Bundeli Khabar

तस्करी: रेलवे स्टेशन से गाँजे की तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार

Bundeli Khabar

आर्यन खान को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी जमानत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!