22.6 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
images 1
क्राइम

एमपी से महाराष्ट्र पुलिस को फेक कॉल करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

Bundelikhabar

संजीवनी नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

जबलपुर/ब्यूरो

महाराष्ट्र पुलिस को धमकी मुंबई के विभिन्न ने स्थानों में आतंकवादी हमले और बम ब्लास्ट की धमकी देने वाले आरोपी युवक को संजीवनी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है युवक ने 6 तारीख को महाराष्ट्र पुलिस कंट्रोल रूम में फोन लगाकर मुंबई के विभिन्न स्थानों में आतंकवादी हमले और बम ब्लास्ट का फेक कॉल किया था।

जबलपुर की संजीवनी नगर थाना पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस को फेक कॉल करने वाले एक आरोपी जितेश ठाकुर को गिरफ्तार किया है जितेश ठाकुर संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के गंगा नगर इलाके में रहता था 6 तारीख को महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम में जितेश ठाकुरद्वारा एक कॉल लगाया गया और आतंकवादी हमले और बम ब्लास्ट की फर्जी सूचना उसके द्वारा दी गई जिसके बाद उसका कॉल ट्रेस हुआ तो जबलपुर का नंबर निकलने पर महाराष्ट्र पुलिस ने जबलपुर पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद जबलपुर पुलिस अलर्ट पर आई और आरोपी युवक को उसके घर गंगानगर से गिरफ्तार किया है वही मामले में गोरखपुर सीएसपी आलोक शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी कई बार सीएम हेल्पलाइन और डायल हंड्रेड को फोन लगाकर परेशान कर चुका है शराब पीने के बाद युवक सीएम हेल्पलाइन और हंड्रेड डायल को फेक कॉल करता है पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है अब उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा


Bundelikhabar

Related posts

लोटस बार पर क्राइम ब्रांच-3 की कार्यवाही

Bundeli Khabar

अस्सी हजार रुपये की शराब जप्त

Bundeli Khabar

तालिबानी चेहरा: चोर को खंबे से बांध कर की गई पिटाई

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!